Advertisement

ओटीटी

2 शादियां टूटीं-अक्षरा संग हुआ ब्रेकअप, इमोशनल हुए पवन सिंह, बोले- जिसे चाहा वो नहीं मिली

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST
  • 1/9

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा मचा रहे हैं. शो में उनका स्वैग देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

  • 2/9

एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दफा बात करते दिखे हैं. आने वाले एपिसोड में पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर बात करेंगे.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

  • 3/9

प्रोमो वीडियो में जन्नत जुबैर को पवन सिंह संग देखा जाता है. दोनों आपस में बातचीत कर रहे हैं. इसी दौरान वो दिल का हाल सुनाते हैं.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

Advertisement
  • 4/9

पवन सिंह ने कहा- मुझे आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था. फिर वो प्यार खत्म भी हो गया था. मैंने जिसको चाहा वो मुझे मिला नहीं.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

  • 5/9

पवन ने यहां पर अपनी उस लेडीलव का नाम नहीं लिया. लेकिन सभी जानते हैं वो सच्चा प्यार उन्हें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह से हुआ था.


Photo: Instagram @singhakshara

  • 6/9

एक दौर था जब दोनों की प्रेम कहानी के किस्से लिखे जाते थे. वे एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे. अक्षरा एक्टर से शादी करना चाहती थीं.


Photo: Instagram @singhakshara

Advertisement
  • 7/9

लेकिन पवन सिंह की मां को ये रिश्ता कुबूल नहीं था. मां की खातिर एक्टर ने अक्षरा को ठुकराकर ज्योति सिंह से शादी रचाई थी.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

  • 8/9

2018 में पवन की ज्योति से शादी हुई थी. लेकिन ये रिश्ता नहीं चला. दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. काफी समय से वो साथ नहीं रहते हैं.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

  • 9/9

ज्योति से पहले पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी. लेकिन 1 साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था. कई मौकों पर एक्टर नीलम को याद कर चुके हैं.
 

Photo: Instagram @singhpawan999

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement