भोजपुरी इंडस्ट्री के रील कपल दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. उनकी केमिस्ट्री धमाकेदार है. दोनों ने साथ में 32 फिल्में की हैं. उनके बीच 13 साल का फर्क है.
उनकी रील जोड़ी ऐसी हिट हुई कि लोग उन्हें रियल कपल बुलाने लगे. शादीशुदा निरहुआ संग आम्रपाली का नाम सालों से जुड़ रहा है. उनकी नजदीकियां देखकर अफेयर के कयास लगते हैं.
शो भोजपुरी बवाल के बीते एपिसोड में आम्रपाली ने निरहुआ संग लिंकअप रूमर्स पर रिएक्ट किया. उनसे तीखे सवाल पूछे गए. एक्ट्रेस ने हेटर्स को भी जवाब दिया.
आम्रपाली ने कहा कि वो और दिनेश लाल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उनके बीच अफेयर जैसा कुछ नहीं है. उनके बीच कोई प्यार नहीं है. वो अपने परिवार के बाद निरहुआ पर भरोसा करती हैं.
आम्रपाली ने निरहुआ के पत्नी को छोड़कर उनके साथ रहने की खबरों का सच बताया. उन्होंने कहा- निरहुआ अपने घर पर ही रहते हैं. वो पति की सारी जिम्मेदारी निभाते हैं. मेरे साथ बस वो फिल्मों के सेट पर या डिनर पर दिखेंगे.
एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो निगेविटी से कैसे डील करती हैं? उन्होंने बताया कि वो एक वक्त निगेटिव कमेंट्स से बहुत इफेक्ट होती थीं. उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था. फिर उनकी दीदी ने 3 फिल्में करने के बाद फैसला लेने को कहा.
तीन मूवीज करने के बाद इंडस्ट्री में जो प्यार आम्रपाली को मिला, उसे देख उन्होंने इंडस्ट्री ना छोड़ने का फैसला किया. तबसे वो निगेटिव बातों पर ध्यान नहीं देतीं. उन्हें लोगों की बकवास से फर्क नहीं पड़ता.
एक्ट्रेस ने कहा- अगर मैं शादी कर लूंगी तब भी लोग कमेंट करेंगे. कहेंगे कि अरे निरहुआ वाली ही मिली है क्या? लोग मुझे तो ट्रोल करेंगे ही, दिनेश जी की भी जिंदगी मुश्किल कर देंगे.
आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर रिएक्ट किया. उनके मुताबिक, पत्नियों के साथ गलत हो रहा है. उन्हें ऐसे पति पर केस करना चाहिए, पति की जिंदगी बर्बाद कर देनी चाहिए.
All Photos: Instagram @aamrapali1101