Advertisement

बॉलीवुड

पल्लू में देवी लक्ष्मी, हाथ में कमल, रश्मिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर हैं 10/10

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST
  • 1/9

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 12 दिन हो चुके हैं. 26 फरवरी को कपल ने परिवार की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की थी और एक दूजे संग साथ रहने की कस्म खाई थी. लेकिन फैंस आज भी उनके खूबसूरत ब्राइडल लुक्स को देख आंहें भर रहे हैं. अब इस बीच कपल ने नई तस्वीरें शेयर कर दी हैं. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

  • 2/9

ये तस्वीरें रश्मिका और विजय की मेहंदी सेरेमनी की हैं. 25 फरवरी को उदयपुर के शाही पैलेस में हुई इस रस्म में रश्मिका किसी क्वीन से कम नहीं लगीं. उनके आउटफिट की एक-एक डिटेल ने हमारा ध्यान खींच लिया. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)
 

  • 3/9

रश्मिका ने डिजाइनर करण तोरानी के लेबल तोरानी इंडिया की डिजाइन की साड़ी पहनी थी. इस खूबूसरत मल्टीकलर साड़ी के पल्लू पर देवी लक्ष्मी की फोटो अंकित की हुई थी. इसके साथ उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया था. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

Advertisement
  • 4/9

रश्मिका की ना सिर्फ साड़ी बल्कि उनकी मेहंदी भी बेहद खास थी. एक्ट्रेस ने शादी भले ही शाही की लेकिन मेहंदी को बेहद मिनिमल रखा. लेकिन साड़ी के पल्लू की तरह मेहंदी में भी कमल के फूल की डिजाइन बनी हुई थी. साथ ही चांद, त्रिशूल और ओम जैसी कई आकृतियां बनी हुई थीं. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

  • 5/9

वहीं विजय ने मल्टी कलर एथनीक ब्लेजर के साथ नीले रंग की धोती कैरी की थी. इसके साथ उन्होंने कमरबंध भी पहना था. विजय इस लुक में बेहद डैशिंग लगे. वो अपनी सास के आगे हाथ जोड़कर बैठे हुए रस्में निभाते दिखे. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

  • 6/9

रश्मिका-विजय की शादी को अगर डिवाइन कहा जाए तो गलत नहीं होगा. कपल का भगवान में विश्वास उनकी हर एक झलक से झलकता नजर आता है. ना सिर्फ रश्मिका बल्कि विजय भी मेहंदी लुक में बेहद अलग लगे. 

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

Advertisement
  • 7/9

रश्मिका ने तस्वीरों में रस्मों की झलक भी पूरी तरह से दिखाई. उन्होंने पहले और बाद की फोटोज शेयर कीं. एक्ट्रेस ने शुरुआत में गले और हाथ में कुछ नहीं पहना था, लेकिन बाद में वो गले में हार और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी नजर आईं. माना जा रहा है कि यही वो पारिवारिक विरासत है जो उन्हें देवरकोंडा परिवार से रस्म के दौरान मिली है.    

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)
 

  • 8/9

रश्मिका ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- ये प्रधानम यानी मेहंदी की शाम थी. सब कुछ इतना परफेक्ट था, लेकिन पल बहुत जल्दी बीत गया. इसके बाद डिजाइनर का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने आगे कहा- आपने जो ये खूबसूरत ड्रेस बनाई है, वो सच में कमाल की है. इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

  • 9/9

रश्मिका की मेहंदी की तस्वीरें सच में बेहद कमाल की हैं. वो और विजय साथ में परफेक्ट कपल लगते हैं. एक-एक रस्म को पूरी तरह से परिवार और परंपरा को ध्यान में रखते हुए निभाया गया है. ये तस्वीरों से भी साफ समझ आता है.

 

(Photo: Instagram @Rashmikamandanna)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement