Advertisement

बॉलीवुड

निक जोनस का नया एल्बम रिलीज, रोमांटिक हुईं देसी गर्ल, पति के लिए लिखा लव नोट

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:40 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखेने को मिलती है. (Photo: Instagram/priyankachopra)

  • 2/9

इसी कड़ी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति-सिंगर निक जोनस के नए एल्बम 'संडे बेस्ट' के रिलीज होने पर एक लंबा, इमोशनल नोट लिखा. (Photo: Instagram/priyankachopra)
 

  • 3/9

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपनी और निक की कई रोमांकिट तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए. जो सोशल मीडिया पर वायरल है.(Photo: Instagram/priyankachopra)

Advertisement
  • 4/9

प्रियंका ने फोटो शेयर कर लिखा, 'खुद को एक्सप्रेस करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं कोशिश करूंगी..तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं,अपने लिए ऐसा इंसान ढूंढो जो न सिर्फ तुमसे प्यार करे और तुम्हारी इज्जत करे, बल्कि तुम्हें खजाने की तरह संजोकर रखे और इसे दिखाने से डरे नहीं.'(Photo: Instagram/priyankachopra)

  • 5/9

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कायनात मुझे तुम्हारे पास ले आई. तुम मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला हो. मैं तुम्हारे बेमिसाल टैलेंट से बहुत हैरान हूं. तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो जिसे मैं जानती हूं.'  (Photo: Instagram/priyankachopra)

  • 6/9

'इसकी सबसे खूबसूरत बात यह है.. कि तुम ऐसे ही हो. तुम कोशिश भी नहीं करते. तुम ही वह वजह हो जिससे मैं हर दिन मुस्कुराती हूं. मेरे होने के लिए धन्यवाद. ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो..' (Photo: Instagram/priyankachopra)
 

Advertisement
  • 7/9

निक के नए एल्बम पर प्रियंका ने कहा, 'मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है. तुमने हर नोट और हर लिरिक्स में अपनी आत्मा उड़ेल दी है. इतनी गहराई तक पहुंचने और उसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान की जरूरत होती है. मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं.(Photo: Instagram/priyankachopra)

  • 8/9

अंत में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'अपने लिए एक काम करो. जिसे तुम प्यार करते हो, उसे पकड़ो और शुरू से सुनो. प्यार ऐसा ही होना चाहिए.' वहीं प्रियंका चोपड़ा के इस लव नोट पर निक जोनास ने कमेंट किया है, 'तुम मेरी सबकुछ हो'.(Photo: Instagram/priyankachopra)

  • 9/9

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका एसएस राजामौली की वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी. वाराणसी 7 अप्रैल 2027 के दौरान रिलीज होने वाली है. (Photo: Instagram/priyankachopra)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement