प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. टॉफी के लिए मेलोनी ने पीएम का शुक्रिया अदा किया है.
Photo: Screengrab
पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ की क्या दी, सोशल मीडिया पर हर कोई ‘मेलोडी’-‘मेलोडी’ करने लगा. एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने भी ‘मेलोडी’ पर पोस्ट किया है.
असल में कीर्ति ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं.
डिजाइनर स्लिट स्कर्ट और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कीर्ति कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं.
एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से फैन्स को उनका दीवाना बना दिया है. सिर्फ फोटो ही नहीं कीर्ति की पोस्ट का कैप्शन भी ध्यान खींचने वाला है.
कीर्ति ने ग्लैमरस फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है.
एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैन्स भी चुटकी लिए बिना नहीं रह पाए. एक फैन ने लिखा कि मेलोडी में आप हो ना इसलिए. दूसरे ने कहा कि ये मेलोडी आपकी वजह से चॉकलेटी है.
कई फैन्स ने उन्हें गॉर्जियस और स्टनिंग बताया. कुछ लोगों ने कहा कि जितनी खूबसूरत फोटोज हैं, उससे कई गुना ज्यादा मजेदार कैप्शन है. वाह कीर्ति वाह.
Photos: Instagram @kriti.kharbanda