भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत हासिल की. T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान से खिलाड़ियों की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इस बीच स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन की भी खूब चर्चा हो रही है.
जीत के बाद बुमराह क्रिकेट के मैदान पर अपनी वाइफ संजना को गले लगाते दिखे. इस खास मोमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया. ये पहली बार नहीं था जब बुमराह सरेआम पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे. इससे पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुके हैं.
फैन्स बुमराह और संजना को आइडल कपल बता रहे हैं. कई लोग इनकी केमिस्ट्री पर फिदा हो गए हैं. अब जब संजना और बुमराह की इतनी बात हो रही है, तो ये भी जान लेते हैं कि इनकी प्रेम कहानी कहां से शुरू हुई थी.
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की मुलाकात 2013-2014 में IPL के दौरान हुई थी. उस वक्त बुमराह ने क्रिकेट में अपना करियर शुरू किया था, जबकि संजना एक जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर थीं.
बुमराह आगे जाकर टीम इंडिया का सबसे अहम हिस्सा बन गए. हरभजन सिंह और गीता बसरा के पॉडकास्ट में बुमराह ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था.
बुमराह ने कहा कि 2019 वर्ल्डकप के मिड में ये वापस चली गई थीं. मुझे पता चला कि अच्छा ये नहीं आईं. मैंने ही सामने से इन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया. मैंने कभी किसी को इंस्टाग्राम पर मैसेज नहीं करता. ये मेरा नेचर ही नहीं था.
संजना कहती हैं कि मैं स्टूडियो में काम कर रही थी. उसी दिन बारिश हुई थी. हम रेन फिल कर रहे हैं. हमने 6 घंटे का ब्रेक लिया हुआ था. मैं वापस आ रही थी, तब मैं टेक्ट चेक कर रही थी कि इनका मैसेज आया है या नहीं. बुमराह कहते हैं कि चार घंटे हम लोग मैसेज में लगे हुए थे. मुझे इतना मैसेज करना भी नहीं आता था.
मराह ने कहा कि पहला मौका था जब हमने मैसेज में इतनी बात की. तब हमें लगा कि हमारे बीच कुछ तो है. जल्द ही इनकी बातें प्यार में तब्दील हो गई. बुमराह सिख हैं और संजना साउथ इंडियन. ऐसे में दोनों ने 2021 में सिख और साउथ इंडियन संस्कृति के हिसाब से शादी रचाई. अब दोनों एक बेटे अंगद के पेरेंट हैं.
PHOTO: Instagram @jaspritb1