scorecardresearch
 
Advertisement

संजना गणेशन

संजना गणेशन

संजना गणेशन

संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी हैं. दोनों की शादी 15 मार्च 2021 को गोवा में एक निजी समारोह में हुई थी. शादी के कुछ साल बाद, 4 सितंबर 2023 को संजना और जसप्रीत बुमराह के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अंगद रखा गया.

संजना गणेशन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर पहचान बनाई. वह लंबे समय से स्टार स्पोर्ट्स के लिए क्रिकेट और बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान खास शो होस्ट करती रही हैं.

संजना कई बड़े क्रिकेट इवेंट्स के कवरेज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. वह 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप (इंग्लैंड), 2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप और 2024 आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स की प्रेजेंटेशन टीम में शामिल थीं. इसके अलावा वह कई सीजन से आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के प्रसारण में भी बतौर एंकर नजर आती रही हैं.

संजना गणेशन ने अपनी स्कूलिंग पुणे के द बिशप्स स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग में दिलचस्पी हो गई. वह मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा साल 2014 में वह टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी प्रतिभागी के रूप में नजर आई थीं.

और पढ़ें

संजना गणेशन न्यूज़

Advertisement
Advertisement