Advertisement

बॉलीवुड

2 बच्चों की मां है एक्ट्रेस, 42 की उम्र में घटाया 17 kg वजन, फिदा हुआ पति, शेयर की पोस्ट पार्टम जर्नी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST
  • 1/9

फिल्मों और टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान अपनी दूसरी डिलीवरी के कुछ महीनों बाद ही वापस फॉर्म में आ गई हैं. वो पोस्ट पार्टम फेज से फाइट करने को तैयार हैं.

  • 2/9

गौहर का गाना फेमस 'झल्ला वल्ला' गाना इन दिनों खूब वायरल भी हो रहा है. लोग इसपर खूब रील्स बनाकर अपलोड कर रहे हैं. इस ट्रेंड ने एक्ट्रेस को भी मोटिवेट किया. 

  • 3/9

गौहर ने लंबे समय बाद व्लॉग बनाया और अपनी पोस्ट पार्टम जर्नी शेयर की. एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए अपने फेमस कैरेक्टर का नाम लिखते हुए कहा कि - पोस्ट पार्टम के बाद पहली बार चांद बेबी वापस आ गई है. 

Advertisement
  • 4/9

42 साल की गौहर ने व्लॉग में बताया कि बेबी की डिलीवरी के बाद उनके बाल काफी झड़ रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस इसका अपने ऊपर कोई असर नहीं पड़ने दे रही हैं. बल्कि वो अपना ट्रांसफॉर्मेशन करने में लगी हैं.

  • 5/9

वो बीते कुछ वक्त से अपनी फिटनेस पर फोकस कर रही थीं. बातचीत करते हुए गौहर ने कहा कि वो दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद से 17 किलो वजन घटा चुकी हैं.

  • 6/9

गौहर की इस मेहनत की तारीफ करते हुए पति जैद दरबार ने भी उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि- 17 किलो का तो नहीं पता लेकिन दिखने में तुम बहुत पतली लग रही हो. 

Advertisement
  • 7/9

गौहर ये सुनकर ब्लश करने लगीं और उनकी गोद में बैठ गईं. पति-पत्नी ने मीठी-मीठी बातें कीं. हालांकि व्लॉग में इसे नहीं दिखाया गया. लेकिन फैंस तो अपना दिल हार ही बैठे.

  • 8/9

गौहर ने अपने से 6 साल छोटे जैद दरबार से 2020 में शादी की थी. इसके बाद 2023 में कपल ने अपने पहले बच्चे जेहान का वेलकम किया था. वहीं 2025 में वो दूसरे बेटे फरवान के पेरेंट्स बने. 

  • 9/9

Photo: Instagram @gauaharkhan

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement