बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर चर्चा में हैं. गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग उनकी नई रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला ने अपने इंस्टा हैंडल पर वेकेशन की कुछ किलर तस्वीरें शेयर की हैं. वो बीच पर अर्जुन संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं. उनका अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला बीच पर बिकिनी में कहर ढाती दिखाई दे रही हैं. ओपन कर्ली हेयर और सटल मेकअप में वो किसी सनशाइन से कम नहीं लगीं. उन्होंने अर्जुन संग कई किलर पोज दिए.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
कुछ तस्वीरों में गैब्रिएला बीच पर बिकिनी टॉप में नजर आईं, जिसे उन्होंने प्रिंटेड ट्राउजर संग टीमअप किया. उन्होंने इस लुक में कई सनकिस्ड तस्वीरें क्लिक कराईं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला अपने स्वीटहार्ट अर्जुन संग रोमांटिक होती भी दिखीं. अर्जुन और गैब्रिएला की सिजलिंग केमिस्ट्री से नजरें हटाना भी मुश्किल है. दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
गैब्रिएला की बात करें तो वो 38 साल की हैं. वो सालों से अर्जुन रामपाल संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रही हैं. मगर कपल ने शादी नहीं रचाई है. बिना शादी के ही वो 2 बच्चों के पेरेंट बन चुके हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
बता दें कि अर्जुन रामपाल का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है. उन्होंने साल 1998 में मेहर जेसिया सेशादी रचाई थी. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)
मगर 21 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद अर्जुन को गैब्रिएला में नया हमसफर मिला. दोनों एक दूजे संग काफी खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं.
(Photo: Instagram @gabriellademetriades)