Advertisement

बॉलीवुड

देवभूमि से मायानगरी तक, मीलों का किया तय सफर, उत्तराखंड के इन सितारों ने बनाई पहचान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST
  • 1/14

देवभूमि उत्तराखंड से कई दिग्गज कलाकारों ने माया नगरी मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई है. मीलों का सफर तय किया है. लेकिन अब ये दूरी घट जाएगी. दिल्ली से देहरादून का सफर अब 6.5 घंटे से सिमटकर ढाई घंटे का होने वाला है. 1200 करोड़ रुपये की लागत से  213 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर' की शुरुआत जो होने जा रही है. 

  • 2/14

इनमें कॉमेडी की दुनिया में अपनी हंसी से मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का नाम भी आता है. देहरादून से आने वाली अर्चना ने राजा हिंदुस्तानी, दे दना दन, किक जैसी कई फिल्मों में काम किया है. और इन दिनों वो अपने व्लॉग्स से धूम मचा रही हैं.

  • 3/14

अपनी सेंशुअस फिल्मों पाप, जहर जैसी फिल्मों के लिए मशहूर उदिता गोस्वामी भी देहरादून से आती हैं. हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों शोबिज से दूर डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी कर डीजे का काम कर रही हैं.  

Advertisement
  • 4/14

हिमानी शिवपुरी बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस, कुछ कुछ होता है जैसी कई बड़ी फिल्में की हैं. उनका जन्म देहरादून में हुआ था.
 

  • 5/14

सेंसर बोर्ड चेयरपर्सन प्रसून जोशी एक फेमस गीतकार, स्क्रीन रायटर और विज्ञापन गुरु हैं. उन्होंने जन्म अल्मोड़ा में हुआ था, वहीं बचपन उन्होंने रामपुर और देहरादून में बिताया है.

  • 6/14

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में एंट्री की थी. 

Advertisement
  • 7/14

तनु वेड्स मनु फिल्म में पप्पी जी का किरदार निभाकर वाहवाही लूटने वाले दीपक डोबरियाल भी उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं. दीपक मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली गांव के रहने वाले हैं.

  • 8/14

सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. वो वहां बचपन में जागरण में गाया करती थीं. इंडियन आइडल से किस्मत खुली और फिर बॉलीवुड की राह पकड़ी.

  • 9/14

डांसर-एक्टर राघव जुयाल अपने स्लो डांस मूव के लिए काफी फेमस हैं. राघव देहरादून के रहने वाले हैं. हाल ही में वो बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे.

Advertisement
  • 10/14

इस लिस्ट में सोनम बाजवा का भी नाम आता है, वो उत्तराखंड के नैनीताल से आती हैं. एक्ट्रेस पंजाब की ए-लिस्ट एक्ट्रेस में शुमार हैं. और अब बॉलीवुड में भी पैर जमा चुकी हैं.

  • 11/14

दिवंगत एक्टर निर्मल पांडे ने ‘बैंडिट क्वीन’, ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ और ‘गॉडमदर’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन भूमिका निभाई थी. वो नैनीताल के रहने वाले थे.

  • 12/14

हेमंत पांडे एक थिएटर और टेलीविजन एक्टर हैं. फेमस टीवी शो ‘ऑफिस ऑफिस’ में वो ‘पांडे जी’ की भूमिका से काफी मशहूर हुए थे. हेमंत उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं. 

  • 13/14

नेशनल क्रश तृप्ती डिमरी भी उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं. हालांकि उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है.

  • 14/14

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का परिवार भी देहरादून से आता है. हालांकि उनका जन्म अयोध्या में हुआ था. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement