Advertisement

बॉलीवुड

दादी आशा भोसले की अंतिम विदाई में बिलखकर रोईं पोती जनाई, क्रिकेटर सिराज ने संभाला

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST
  • 1/8

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में गम का माहौल है. सिंगर के परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आशा का परिवार उनके जाने से काफी दर्द में है और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहा है. 

 

 (Photo: Social Media)

  • 2/8

आशा भोसले के निधन से यूं तो हर किसी का दिल भारी है, लेकिन सबसे ज्यादा सदमा उनकी पोती जनाई भोसले को लगा है. जनाई अपनी दादी के सबसे ज्यादा करीब थीं. 

 

 (Photo: Social Media)

  • 3/8

आशा भोसले और जनाई के बीच सिर्फ दादी-पोती का ही रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों एक दूसरे की दोस्त और सुख-दुख की साथी भी थीं. दोनों ज्यादातर साथ नजर आती थीं. 

 

 (Photo: Social Media)

Advertisement
  • 4/8

दादी आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए जनाई बिलख-बिलखकर रोती नजर आईं. क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, आशा की पोती जनाई को चुप कराते नजर आए. 

 

 (Photo: Yogen Shah)

  • 5/8

सिराज ने जनाई को गले लगाकर संभाला, उन्हें शांत किया. मुश्किल वक्त में सिराज, आशा के परिवार के साथ खड़े नजर आए. 

 

 (Photo: Yogen Shah)

  • 6/8

बता दें कि क्रिकेटर सिराज, जनाई भोसले को अपनी बहन मानते हैं. दरअसल, एक समय दोनों की पार्टी से तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी. तब सिराज और जनाई ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं. 

 

 (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 7/8

सिराज का भी आशा भोसले संग खास बॉन्ड था. आशा के निधन से सिराज का दिल भी टूट गया है. उनके चेहरे पर दर्द और मायूसी साफ दिखाई दे रही है. 

 (Photo: Yogen Shah)

  • 8/8

जनाई, आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी हैं. जनाई पेशे से सिंगर और एक्ट्रेस हैं. वो अब फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. 

 

 (Photo: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement