Advertisement

बॉलीवुड

राम लखन फिल्म में किया काम, एक्सीडेंट ने की जिंदगी बर्बाद, किस हाल में जी रही एक्ट्रेस?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST
  • 1/8

आप सभी ने सुभाष घई की फिल्म राम लखन जरूर देखी होगी. इसमें विलेन के साथ रहने वाली विविया का रोल भी काफी मशहूर हुआ था, जिसे एक्ट्रेस सोनिका गिल प्ले किया था. इस रोल से उन्हें खूब पहचान मिली. 

 

  • 2/8

सोनिका गिल एक आउटसाइड थीं, जो राम लखन से पहले कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी थीं. मगर उन्हें असली ब्रेक सुभाष घई की फिल्म ने दिया. उस दौरान सोनिका को लेकर कई अफवाहें भी उड़ा करती थीं, लेकिन सुभाष घई ने उनपर भरोसा जताया था. डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से तीन फिल्मों की डील भी साइन कराई थी. 

  • 3/8

सोनिका 1992 में संजय दत्त स्टारर खलनायक में होने वाली थीं, लेकिन तभी उनके एक कार हादसे ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. एक्ट्रेस का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी सर्जरी हुई. हालांकि उन्हें रिकवर करने में काफी वक्त लगा, जिसकी वजह से उनके हाथ से खलनायक फिल्म चली गई. 

Advertisement
  • 4/8

सोनिका ने आगे कई फिल्मों के जरिए अपने करियर को वापस बनाने की कोशिश की, मगर उनके हाथ कुछ ना लगा. वो थक हारकर दुबई चली गईं, जहां उन्होंने बतौर मैनेजर एक शॉप में काम किया. लेकिन जब वो शॉप भी बंद हुई, तो उन्हें वापस इंडिया लौटना पड़ा. 

  • 5/8

सोनिका ने इस बीच अपने छोटे भाई को भी खोया. काफी समय तक प्रोफेशनली स्ट्रगल करने के बाद, उन्होंने साल 2010 के दौरान कई छोटी-मोटी फिल्मों में काम किया. सोनिका सीरियलों में भी काम करने लगीं और अपने करियर की गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश करती रहीं. मगर राम लखन जैसा स्टारडम उन्हें फिर कभी नहीं मिल पाया.

  • 6/8

सोनिका की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही. उन्होंने 40 की उम्र तक शादी नहीं की क्योंकि वो शादी करके अपना करियर बर्बाद नहीं करना चाहती थीं. एक्ट्रेस को डर था कि कहीं उन्हें काम मिलना बंद ना हो जाए. इस डर से उन्होंने कभी ऑफस्क्रीन भी किसी के साथ रोमांस नहीं किया.

Advertisement
  • 7/8

हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब उन्होंने साल 2024 में खुलासा किया कि वो दो बार शादी कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि प्यार के मामले में उनका लक कमजोर था. उनकी छह बार सगाई टूट चुकी थी. जिनमें 1992 में हुआ एक्सीडेंट और दुबई से शादी करने के लिए वापस आने का समय शामिल है.

  • 8/8

अब सोनिका अपने पति मितेश रुघानी संग शादीशुदा जीवन बिताती हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है. दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस अपने पति की पहली पत्नी और उनके दो बेटों के साथ एक ही छत के नीचे रहती हैं. इस बात से सोनिका को कोई तकलीफ नहीं है.

Photo: IMDb/Social Media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement