Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चौधरी के हाथ में ट्रॉफी, बनीं बिग बॉस 16 की विनर? तस्वीर वायरल

प्रियंका चौधरी इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं. पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती नजर आईं. वीकेंड का वार पर उन्हें सलमान खान से काफी डांट भी सुननी पड़ी. वहीं अब प्रियंका चौधरी के बिग बॉस 16 जीतने की खबरें सामने आ रही हैं.

Advertisement
प्रियंका चौधरी प्रियंका चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

दो दिन बाद बिग बॉस फिनाले है. शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके हैं. इनमें से बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा, ये जानने के लिए हर कोई बेकरार है. हालांकि, फिनाले से पहले एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं. आइये जानते हैं कि क्या सच में प्रियंका में बिग बॉस की विनर बन गई हैं. 

Advertisement

प्रियंका ने जीता बिग बॉस 16 
प्रियंका चौधरी इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं. पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती नजर आईं. वीकेंड का वार पर उन्हें सलमान खान से काफी डांट भी सुननी पड़ी. पर फिर भी उन्होंने अपनी बुलंद आवाज को दबने नहीं दिया. वहीं अब फिनाले से पहले प्रियंका चौधरी की एक फोटो शेयर की जा रही है. 

वायरल फोटो में प्रियंका सोफे पर बैठी दिख रही हैं, उनके हाथों में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भी नजर आ रही है. प्रियंका की ये फोटो अर्शी खान ने शेयर की है, जो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. अर्शी खान ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस सीजन का विनर बताया है. हालांकि, अब अर्शी खान की ये बात कितनी सच होती है. वो 12 फरवरी को पता चल ही जाएगा.

Advertisement

प्रियंका क्यों हैं ट्रॉफी की हकदार 
उड़ारियां में लीड रोल प्ले करने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने को-एक्टर और दोस्त अंकित गुप्ता के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री ली. अंकित गुप्ता घर में उनका बड़ा सपोर्ट रहे. अंकित के बाहर जाने के बाद ऐसा लगा कि प्रियंका का गेम वीक पड़ जाएगा. पर प्रियंका हर मूमेंट पर साबित करती रहीं कि वो अकेली सब पर भारी हैं. 

वहीं दूसरी ओर बिग बॉस में प्रियंका ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी सबका ध्यान खींचा है. फराह खान हों या मीका सिंह हर किसी ने प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ की है. वहीं सलमान खान ने प्रियंका को फुल हीरोइन मैटेरियल बताया. यहां तक कि शो के होस्ट ने ये भी कहा कि बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने प्रियंका के लिए कुछ प्लान किया है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी अधिकतर सेलेब्स प्रियंका को विनर बता रहे हैं.

आप किसे बिग बॉस 16 का विनर देखना चाहते हैं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »