अकेलेपन में जी रहे पवन सिंह, सालों बाद जिंदगी में लौटेंगी खुशियां- राधे मां की भविष्यवाणी, होगी तीसरी शादी?

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है. अक्षरा सिंह से माफी और ज्योति सिंह से रिश्ते में तनाव के बीच राधे मां की 45 साल की उम्र में शादी वाली भविष्यवाणी वायरल हो रही है. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
पवन सिंह पर राधे मां की भविष्यवाणी (Photo: screengrab) पवन सिंह पर राधे मां की भविष्यवाणी (Photo: screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की दिक्कतें किसी से छुपी नहीं हैं. वो शादी, तलाक और अफेयर को लेकर विवाद का शिकार होते रहते हैं. फिलहाल दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है. लेकिन अब लगता है उनकी निजी जिंदगी का अकेलापन जल्द ही दूर होने वाला है. 

राधे मां ने इसकी भविष्यवाणी तो कर ही दी थी लेकिन अब इसे एक तरह से वो प्रमाणित तक करतीं नजर आईं. राधे मां ने भरोसा दिलाया कि उनकी जिंदगी में खुशियां फिर लौटने वाली हैं.

Advertisement

कुछ वक्त पहले जब राधे मां भोजपुरी बवाल शो में शामिल हुई थीं. उन्होंने इसके एक्पीरियंस को अच्छा बताया, साथ ही भोजपुरी स्टार्स की तारीफ भी करते नहीं थकी थीं. हिंदी रश से बातचीत में वो बोलीं- मुझे वहां बहुत अच्छा लगा था. निरुहआ, पवन सिंह और आम्रपाली थे, उन लोगों का नेचर बहुत अच्छा लगा. टीवी पर ये लोग कुछ और होते हैं लेकिन रियल लाइफ में बहुत क्यूट लगे. 

पवन सिंह करेंगे तीसरी शादी?

इसी शो के दौरान पवन सिंह को लेकर राधे मां ने एक भविष्यवाणी भी की थी. इस पर वो बोलीं कि दिल से आता है. मेरी भविष्यवाणियां भगवान की कृपा से सही भी होती है. जैसा मैंने महसूस किया कि 45 की उम्र में पवन की शादी शुभ रहेगी. जब वो 45 साल के होंगे तबसे. 

Advertisement

राधे मां ने बताया कि वो शोज में जाने के लिए कभी कोई कंडीशन नहीं रखती हैं. उन्हें बुलावा आता है और वो चली जाती हैं. फिर जो भी कहती हैं दिल से कहती हैं, किसी सिखाए पर कुछ नहीं करतीं. 

राधे मां पति-पत्नी पंगा और बिग बॉस शो जैसे रिएलिटी शोज में भी गेस्ट अपीयरेंस दे चुकी हैं. इस दौरान भी राधे मां ने रुबीना की शादी अच्छी चलने की बात कही थी. उनके अभिनव के गुस्से का जिक्र करने पर रुबीना ने हामी भरी थी, जिस पर राधे मां ने हंसते हुए अभिनव से कहा था- अब इसने गुस्सा किया तो मारूंगी एक.

पवन सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादी हुई हैं. पहली पत्नी नीलम ने शादी के 3 महीने बाद ही आत्म हत्या कर ली थी. वहीं दूसरी पत्नी ज्योति ने एक्टर-सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक और एलिमनी की मांग की. 2019 में हुई शादी के बाद से ही मामला कोर्ट में चल रहा है. 

हालांकि इस तनाव के बीच पवन सिंह के सुर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि उन्होंने सरेआम अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांगी है. हालांकि अक्षरा ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन इसे भी यूनिवर्स का एक इशारा माना जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि राधे मां की भविष्यवाणी शायद सच होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »