पवन सिंह पर लगा 3 हजार का जुर्माना, बलिया कोर्ट में नहीं हुए पेश, ज्योति सिंह बोलीं- साथ रहना चाहती हूं

बलिया परिवार न्यायालय ने पावर स्टार पवन सिंह पर कोर्ट में गैरहाजिरी के कारण 3000 रुपये का जुर्माना लगाया है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि चार साल से चल रहे तलाक और भरण-पोषण के मामले में न्याय की उम्मीद है.

Advertisement
ज्योति सिंह के फिर उमड़े जज्बात (Photo: Screengrab) ज्योति सिंह के फिर उमड़े जज्बात (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

पवार स्टार पवन सिंह पर बलिया परिवार न्यायालय ने कोर्ट में हाजिर ना होने पर लगाया 3000 का जुर्माना लगाया है. पवन सिंह की पत्नी ने कहा आज भी हम उनके साथ रहना चाहती हूं. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि यहां 4 साल मुकदमे के हो गए. अगर यहां से कुछ नही होता है, तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी.

Advertisement

पवन सिंह लगा जुर्माना

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक और भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई बलिया परिवार न्यायालय में हुई. ज्योति सिंह अदालत में मौजूद रहीं, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे, जिसके लिए उन्हें तीन हजार रुपये जुर्माना भरना होगा. पवन सिंह के वकील ने उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए. इसके साथ ही मीडिएशन यानी मध्यस्थता के लिए आवेदन भी दिया गया. वकील का कहना है कि पावर स्टार की मां अस्पताल में भर्ती हैं, जिस वजह से वो कोर्ट में पहुंच पाए.

ज्योति सिंह ने चार साल पहले भरण पोषण का मुकदमा 4 साल पहले दर्ज कराया था. इसी केस में वो अदालत पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह तारीख पर हाजिर नहीं हुए. 

पवन सिंह को लेकर ज्योति सिंह ने कहा कि आज भी वो कोर्ट में नहीं आए हैं. अगली तारीख 12 नवम्बर को पड़ी है. पवन सिंह ने कोर्ट का भी मजाक बना के रख दिया है. बार-बार उनको बुलाया जाता है और वो नही आते हैं. वो हर चीज को समझते हैं कि उनके हाथ में है. देखिए 4 साल हो गए मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं आज भी उनके साथ रहना चाहती हूं. अगर यहां से कुछ नही होता है तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी. 

Advertisement

क्या है मामला?

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. ज्योति पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास आई और वो अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण-पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. ज्योति ने पवन सिंह पर उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिन्हें उन्होंने खारिज किया. पवन सिंह तलाक चाहते हैं, जबकि ज्योति साथ रहना चाहती हैं या भरण-पोषण की मांग करती हैं. केस अभी अदालत में लंबित है. 

अब देखते हैं कि ज्योति सिंह और आदलत की वॉर्निंग के बाद पवन सिंह अलगी तारीख पर पहुंचते हैं या नहीं. 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- अनिल अकेला

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »