खेसारी लाल यादव के गाते ही भीड़ ने फेंके जूते-चप्पल, लाइव शो में मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल हो गया. भीड़ बेकाबू हो गई, जूते-चप्पल फेंके गए और हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जानें क्या हुआ इस पूरे घटनाक्रम में.

Advertisement
खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में मची भगदड़ (Photo: Screengrab) खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में मची भगदड़ (Photo: Screengrab)

मणि भूषण शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिर चर्चा में आ गए हैं. उनके एक प्रोग्राम में भगदड़ मच गई. इसपर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल बुलानी पड़ी. दरअसल, खेसारी मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री राम सूरत राय के पशु मेले में शामिल हुए थे. भोजपुरी सिंगर को देखने यहां खूब भीड़ जुटी. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

खेसारी को देख बेकाबू भीड़

Advertisement

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि औराई के पूर्व बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने गरहा थाना क्षेत्र में इस पशु मेले का आयोजन किया था. बुधवार की शाम जैसे ही खेसारी लाल का कार्यक्रम शुरू होने वाला था, बड़ी संख्या में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही खेसारी ने गाना शुरू किया वहां मौजूद लोगों ने जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए. हालांकि माहौल बिगड़ता देख सिंगर को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया. 

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, भगदड़ के दौरान कई लोग गिर पड़े, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. न ही अभी तक किसी की जान जाने की कोई ऑफिशियल खबर मिली है. 

Advertisement

लाठीचार्ज कर किया कंट्रोल 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लोग अचानक कार्यक्रम के दौरान स्टेज की तरफ जूते-चप्पल बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करती हुई नजर आ रही है, और फिर लोग इधर-उधर भागने लगे. कार्यक्रम में एक लाख से अध‍िक लोग पहुंचे थे.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल प्रयोग करती दिख रही है. वहीं लोग भी वीडियो में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग अफरा-तफरी के माहौल में एक दूसरे से भिड़ते भी दिखे. वहीं पुलिस उन्हें भगाने का प्रयास करती दिखी. 

इस मेले में इससे पहले भी अव्यवस्था सामने आ चुकी थी. दो दिन पहले ही मेले के थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement