Ex वाइफ अंजना के लिए खेसारी पर भड़के यश, अश्लीलता की खोली पोल, बोले- हिम्मत है तो मारकर दिखाओ?

खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के विवाद ने नया मोड़ लिया है. अंजना के एक्स हसबैंड यश कुमार ने विवाद में एंट्री की. यश ने अंजना का समर्थन करते हुए खेसारी और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं

Advertisement
khesari lal yadav-yash kumar (Photo: Instagram @khesari_yadav/yashkumarr12) khesari lal yadav-yash kumar (Photo: Instagram @khesari_yadav/yashkumarr12)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा बवाल मचा हुआ है. खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के विवाद में एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड यश कुमार की एंट्री हुई है. उन्होंने अंजना को सपोर्ट किया है. उनके और अंजना के तलाक पर सवाल उठाने वालों को दो टूक जवाब दिया है. यश ने खेसारी और उनकी टीम को खुलेआम चैलेंज किया है.

ये भी कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है. वो धमकियों से नहीं डरते. अगर ये विवाद यही पर बंद नहीं हुआ तो वो सबकी पोल खोलने में देर नहीं लगाएंगे. 

Advertisement

यश का भड़का गुस्सा
यश ने इंस्टा पर लाइव आकर कहा कि उन्हें दोबारा से लाइव आने पर मजबूर किया गया. यश ने खेसारी की टीम के लोगों के नाम लेकर उनकी पोल पट्टी खोली. उन्होंने अखिलेश कश्यप का नाम लिया. वो गुस्से में कहते हैं- मैंने कल लाइव आकर कहा था कि किसी की बहन, बेटी पर मुद्दा मत उठाओ. तुम लोगों को लगा कि यश कुमार और अंजना डर जाएंगे. अभी तो शुरुआत हुई है. अभी तो मुद्दे उठेंगे. उन्होंने बताया कि उनका और अंजना का रिश्ता तलाक के बाद भी अच्छा बना हुआ है. दोनों ने साथ में फिल्में भी की हैं. उन्होंने 5 नहीं 2 शादी की हैं.

दूसरी बीवी घर पर शान से रहती है. फैमिली में सब खुश हैं. यश ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बीवी को घर पर बैठाकर गर्लफ्रेंड नहीं घुमाते हैं. यश ने चैलेंज करते हुए कहा कि मेरे नाम पर किसी भी भोजपुरी हीरोइन को बुला लो, जिसने मेरे खिलाफ गलत बोला हो. हर हीरोइन से खेसारी के पंगे हैं. कुछ लड़कियां डर के मारे खेसारी की बातें लीक नहीं करतीं.

Advertisement

यश ने कहा कि वो किसी के गालीगलौच करने से डरते नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि खेसारी ने अक्षरा सिंह को बर्बाद करने की कसर नहीं छोड़ी थी. उन्हें कई फिल्मों से निकलवाया था. खेसारी मंच पर लड़कियों के साथ अश्लीलता फैलाते हैं. उन्होंने खेसारी की टीम से पूछा क्यों उन्होंने अंजना सिंह को थप्पड़ मारने वाला वीडियो डिलीट किया. यश ने गुस्से में कहा- हिम्मत है तो अंजना को थप्पड़ मार कर या छूकर दिखाओ. पहले अंजना को गाली दी. फिर मेरी बेटी के पीछे पड़ गए. 

यश ने खेसारी के स्टारडम पर सवाल उठाए. एक्टर को सलाह देते हुए कहा कि तुम्हारे ग्रुप के लोगों ने तुम्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का विलेन बना दिया है. इन सबको हटा दो. सबके चहेते बन जाओगे. क्योंकि तुम बहुत मेहनत करते हो. टीम की वजह से तुम्हारी मेहनत खराब हो जाती है.

देखना होगा यश, अंजना और खेसारी का मुद्दा कब जाकर शांत होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »