भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है. 'वेलकम टू द जंगल' के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट श्रद्धा कपूर के साथ है. इस बीच अक्षरा ने सोशल मीडिया पर नया धमाका कर दिया है. डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अक्षरा सिंह के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनों की तरह डांस करती नजर आईं.
धनश्री संग नाचीं अक्षरा
डांसिंग क्वीन धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम एक डांस रील शेयर की है, जिसमें वो भोजपुरी क्वीन के साथ 'छम्मा-छम्मा' गाने पर डांस कर धमाल मचा रही हैं. वीडियो में धनश्री और अक्षरा एक जैसे कपड़ों में नजर आईं. डांस वीडियो में दोनों के ठुमके और एक्सप्रेशन दोनों ही लाजवाब हैं. धनश्री और अक्षरा ने अपने डांस से वाकई तहलका मचा दिया है.
धनश्री और अक्षरा का ये कोलैबोरेशन किसी की भी उम्मीदे से परे था. धनश्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते. समय के साथ और भी ज्यादा जीवंत हो जाते हैं. उनकी एनर्जी रुकने का नाम ही नहीं लेती. आगे उन्होंने वीडियो में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टैग करते हुए लिखा कि मेरी सबसे पसंदीदा परफॉर्मर. इस गाने में आपको देख कर बहुत अच्छा लगा. अक्षरा ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि एनर्जी ही एनर्जी को पहचानती है. लव यू.
फैन्स ने किया रिएक्ट
धनश्री और अक्षरा को साथ थिरकते देख सेलेब्स-फैन्स क्रेजी हो गए हैं. संभावना सेठ ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है. रश्मि देसाई ने भी हार्ट इमोजी शेयर की है. सलीम मर्चेंट ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर वीडियो पर रिएक्ट किया. एक फैन ने लिखा धनश्री और अक्षरा दोनों तबाही. एक ने लिखा कि फायर. अन्य फैन ने कहा कि सोचा नहीं था कि दोनों को साथ डांस करते देखेंगे. कई फैन्स ने कहा कि एक जैसे कपड़ों में दोनों बहनें लगी रही हैं. दूसरे यूजर ने कहा दोनों की परफॉर्मेंस किलर है.
वैसे आपको अक्षरा सिंह और धनश्री वर्मा का डांस वीडियो कैसा लगा?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क