राज्यसभा की सीट छोड़ने से रामगोपाल का इनकार, कहा- बेटे से जलते हैं मुलायम

रामगोपाल ने कहा कि सपा का रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ, ये न मुलायम सिंह जानते हैं और शिवपाल तो करा हीं नहीं सकते थे. वहीं अपने भतीजे अखिलेश का गुणगान करते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी वहीं हैं, जहां अखिलेश हैं.

Advertisement
रामगोपाल यादव रामगोपाल यादव

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

समाजवादी पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है. रामगोपाल ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने कल जेल जाने और अमर सिंह के बचाने की जो बात कही थी, वह बकवास बयान है. इसका मतलब ये है कि सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट को मैनेज किया गया. वो रक्षा मंत्री और तीन बार यूपी के सीएम रह चुके हैं, उनको क्या किसी को ऐसा नहीं कहना चाहिए. मुलायम असंवैधानिक काम कर रहे हैं. मुझे या अन्य लोगों को पार्टी से बाहर निकालने में पार्टी संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है.

Advertisement

रामगोपाल ने कहा कि सपा का रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ, ये न जानते हैं और शिवपाल तो करा हीं नहीं सकते थे. वहीं अपने भतीजे अखिलेश का गुणगान करते हुए रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी वहीं हैं, जहां अखिलेश हैं. माइनस अखिलेश कुछ नहीं. अखिलेश जनता के बीच निकल जाएं, उनका समर्थन देखकर बाकी विरोधी साइड लाइन हो जाएंगे. की नेता जी ने कई बार परीक्षा ली है. सार्वजनिक तौर पर जलील करते हैं.

, उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश की लोकप्रियता से जलन हो रही है. हर बाप चाहता है कि उसका बेटा आगे बढ़े, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा. अमर सिंह पर उन्होंने कहा कि मुलायम और शिवपाल हीं बताएंगे कि अमर सिंह में क्या खूबी है. अमर सिंह ने जादूगर की तरह मुलायम सिंह को समझा दिया कि उन्होंने केस में मदद की, जबकि उन्होंने कोई मदद नहीं की.

Advertisement

राज्य सभा की सीट छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं छोडूंगा. अब मैं स्वतंत्र हूं. खोटा सिक्का कभी-कभी असली सिक्के को बाहर कर देता है. समाजवादी पार्टी ने रविवार को रामगोपाल यादव को सभी पदों से हटाते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. इसकी घोषणा शिवपाल यादव ने की थी. शिवपाल ने रामगोपाल यादव पर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि सीबीआई के डर से उन्होंने बीजेपी से हाथ मिला लिया और अखिलेश को गुमराह कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement