नोटबंदी के बाद पीएम मोदी की यूपी में एक और रैली, विपक्ष होगा निशाने पर

रैली में पीएम मोदी एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साध सकते हैं. मोदी ने नोटबंदी के बाद हर रैली में विरोधियों पर जमकर पलटवार किया है. कुशीनगर में हुई रैली में पीएम ने कहा था कि भ्रष्टाचार और कालेधन ने देश को बर्बाद किया.

Advertisement
रैली रैली

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

नोटबंदी के बाद यूपी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी रैली है. पीएम मोदी आज मुरादाबाद में परिवर्तन यात्रा रैली में शिरकत करेंगे. रैली मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले मोदी ने 14 नवंबर को गाजीपुर में, 20 नवंबर को आगरा और 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था.

रैली में एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साध सकते हैं. मोदी ने नोटबंदी के बाद हर रैली में विरोधियों पर जमकर पलटवार किया है. कुशीनगर में हुई रैली में पीएम ने कहा था कि भ्रष्टाचार और कालेधन ने देश को बर्बाद किया. भ्रष्टाचार और कालेधन पर रोक के लिए नोटबंदी लागू किया गया. इस फैसले से बड़े को बड़ी तकलीफ होगी, छोटे को छोटी तकलीफ होगी. नोटबंदी लागू करना आसान नहीं है. 50 दिन का समय दीजिए. मैं इस देश के लोगों को सलाम करना चाहता हूं जो तमाम दिक्कतों के बावजूद नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि अपने मोबाइल से लेन-देन करें. नोट के बिना भी कमा कर सकते हैं. युवा लोगों को मोबाइल बैंकिंग सिखाएं. युवा इस मुहिम में मेरा साथ दें.

Advertisement

मुरादाबाद के बाद 11 दिसंबर को बहराइच और 18 दिसंबर को कानपुर में नरेंद्र मोदी की रैली होगी. इसके साथ ही तीन जनवरी को लखनऊ में पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित है. रैली को मोदी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी संबोधित करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »