साक्षी महाराज के फिर बिगड़े बोल, कहा- चार पत्नी, 40 बच्चे और तीन तलाक स्वीकार नहीं

साक्षी महाराज के इस बयान की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मेरठ प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. सफाई देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन उतनी ही है. मैंने कहा, औरत मशीन नहीं हैं. 4 बीवी, 40 बच्चे, 3 तलाक नहीं चलेगा.

Advertisement
साक्षी महाराज, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, बीजेपी सांसद

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

यूपी के उन्नाव से बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने एक और विवादित बयान दिया है. साक्षी महाराज ने अयोध्या के विवादित ढांचे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. इसको लेकर साक्षी महाराज ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव पर भी हमला किया.

ने बढ़ती जनसंख्या के लिए किसी समुदाय विशेष का नाम लिए बिना कहा कि जनसंख्या हिंदुओं की वजह से नहीं बढ़ रही. बढ़ती जनसंख्या के लिए वो लोग जिम्मेदार हैं, जो चार पत्नियां रखने और 40 बच्चे पैदा करने का समर्थन करते हैं. महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं हैं. चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, उनका सम्मान किया जाना चाहिए. बीजेपी सांसद ने तीन तलाक को खत्म करने का भी समर्थन किया. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता को लागू करने का आग्रह किया.

Advertisement

साक्षी महाराज के इस बयान की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मेरठ प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. सफाई देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि , जमीन उतनी ही है. मैंने कहा, औरत मशीन नहीं हैं. 4 बीवी, 40 बच्चे, 3 तलाक नहीं चलेगा.

राम मंदिर कभी बीजेपी का मुद्दा नहीं रहा: साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने ये भी कहा कि राम मंदिर कभी भी बीजेपी का मुद्दा नहीं रहा है और पार्टी इस बार भी मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी. राम मंदिर का मुद्दा साधु-संतों का है. यह विहिप का मुद्दा है. इस बार भी पार्टी राम मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगेगी. सांसद ने कहा कि राम मंदिर पर तीन तरह से निर्णय हो सकता है. इनमें एक उच्चतम न्यायालय के फैसले से, दूसरा संसद में सहमति से और तीसरा मुसलमानों द्वारा उदारता दिखा कर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »