यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटीं प्रियंका गांधी, आज रायबरेली जाएंगी, दिनभर करेंगी मैराथन बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रविवार को रायबरेली में होंगी. वो सुबह 8 बजे लखनऊ से रायबरेली (Raebareli) के लिए रवाना होंगी. यहां आकर प्रियंका सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक कांग्रेस नेताओं संग कई बैठकें करेंगी.

Advertisement
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो-PTI) प्रियंका गांधी (फाइल फोटो-PTI)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 11 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST
  • सुबह 8 बजे रायबरेली रवाना होंगी प्रियंका
  • सुबह 11 बजे से रात 9:30 तक बैठक करेंगी

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) इस वक्त यूपी दौरे पर हैं और रविवार को वो रायबरेली (Raebareli) पहुंच रहीं हैं. प्रियंका सुबह 8 बजे लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना होंगी. इसके बाद सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक कांग्रेस नेताओं संग कई बैठक करेंगी. माना जा रहा है कि इन बैठकों में यूपी चुनाव (UP Election) को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी.

Advertisement

क्या है प्रियंका का कार्यक्रम?

- सुबह करीब 8 बजे प्रियंका लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना होंगी. सुबह 9 से 10 बजे तक चुरवा बॉर्डर से भुएमऊ तक उनका स्वागत होगा.

- सुबह 11 से 11.45 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे.

- इसके बाद 11.45 से 12.15 बजे तक शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ बैठक होगी.

- दोपहर 12.15 से 12.45 बजे तक फ्रंटल और विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी.

- दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक पीसीसी सदस्यों साथ बैठक होगी.

- दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक लंच.

- 2.30 से 3 बजे तक पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी के साथ बैठक करेंगी प्रियंका.

- दोपहर 3 से 3.30 बजे तक जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक.

Advertisement

- 3.30 से 4.30 बजे तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक.

- शाम 5 से 7.30 बजे तक आम नागरिकों से मुलाकात करेंगी.

- रात 8 से 9.30 बजे तक सामाजिक संगठनों साथ बैठक करेंगी, जिसमें उद्योग, जेसीसी, रोटरी क्लब, IMA, रायबरेली क्लब और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि रहेंगे.

सपा नेता रितु सिंह कांग्रेस में शामिल

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की उम्मीदवार रहीं रितु सिंह ने शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वॉइन कर ली. रितु सिंह इसी साल जुलाई में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अपनी प्रस्तावक अनीता यादव के साथ हाथापाई को लेकर चर्चा में आई थीं. वो काफी दिनों से सपा से नाराज चल रहीं थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement