एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली में छिड़ा पोस्टर युद्ध

दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर बीजेपी ने निगम चुनाव के लिए पोस्टरों में वोटरों से सवाल पूछा है कि वो वोट देश का सम्मान बढ़ाने वाले नेतृत्व को देंगे या देश विरोधी ताकतों के समर्थक को. वहीं आम आदमी पार्टी ने बिजली और पानी के मुद्दे को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाए हैं.

Advertisement
पोस्टर पोस्टर

आशुतोष मिश्रा

  • ,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

चुनाव की तारीख के नजदीक आते ही तीनों बड़ी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में आक्रामकता देखने को मिल रही है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी में तो मानो पोस्टर वार छिड़ गया हो. आम आदमी पार्टी ने जहां केजरीवाल बनाम विजेंद्र गुप्ता के पोस्टर लगाए तो अब बीजेपी ने पर निशाना बोलते हुए राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा लिया है.

दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर बीजेपी ने निगम चुनाव के लिए पोस्टरों में वोटरों से सवाल पूछा है कि वो वोट देश का सम्मान बढ़ाने वाले नेतृत्व को देंगे या देश विरोधी ताकतों के समर्थक को. वहीं आम आदमी पार्टी ने बिजली और पानी के मुद्दे को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में आम आदमी पार्टी ने कहा है नगर निगम चुनाव में BJP जीत गई तो दिल्ली में बिजली और पानी के दाम बढ़ जाएंगे.

Advertisement

इससे पहले आम आदमी पार्टी करने का मुद्दा पोस्टरों के जरिए वोटरों तक पहुंचा चुकी है और अब बिजली पानी के दाम बढा़ने का डर बनाकर जनता के बीच निगम चुनाव के लिए वोट मांग रही है. कांग्रेस अभी भी अपने अनुभव को जनता के बीच भुनाने की कोशिश कर रही है. कुल मिलाकर दिल्ली का पोस्टर युद्ध निगम चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही रोचक होता जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement