असम चुनाव के दूसरे चरण में 125 करोड़पति उम्मीदवार

एडीआर ने बताया कि 523 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये है. कांग्रेस सबसे अधिक अमीर पार्टी है और उसके 57 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.64 करोड़ रुपये है. उसके बाद बीजेपी का स्थान है, जिसके 35 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.44 करोड़ रुपये है.

Advertisement
असम चुनावों में सबसे अमीर कांग्रेस पार्टी असम चुनावों में सबसे अमीर कांग्रेस पार्टी

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:14 AM IST

कुल 125 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक बदरुद्दीन अजमल है, जिनकी संपत्ति 54 करोड़ रुपये है. गैरसरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने बुधवार को बताया कि असम की 61 सीटों पर कुल 523 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 24 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं.

इस सूची में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार इतेश बोरदोलोई हैं, जो बोनगाईगांव से स्वतंत्र रूप से लड़ रहे हैं. उनकी संपत्ति कुल 50 करोड़ रुपये है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नारायण डेका जो बरखेत्री से चुनाव लड़ रहे हैं, तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं और उनकी संपत्ति 17.23 करोड़ रुपये है.

Advertisement

कांग्रेस सबसे ज्यादा पैसेवाली पार्टी
एडीआर ने बताया कि 523 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये है. कांग्रेस सबसे अधिक अमीर पार्टी है और उसके 57 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.64 करोड़ रुपये है. उसके बाद बीजेपी का स्थान है, जिसके 35 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.44 करोड़ रुपये है, जबकि गण परिषद के 19 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.37 करोड़ रुपये है.

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (मार्क्‍सवादी) के कुल 11 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 26.43 लाख रुपये है, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नौ उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 82.64 लाख रुपये है और भाकपा से पांच उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.88 लाख रुपये है. एडीआर ने यह भी बताया कि 523 उम्मीदवारों में से 192 ने अभी तक अपने आयकर विवरण की घोषणा नहीं की है, जबकि 10 उम्मीदवारों ने सालाना 50 लाख रुपये से ज्यादा आयकर जमा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement