CEC मीटिंग में पायलट से दूरी, गहलोत को न्योता? AICC मुख्यालय में कांग्रेस उम्मीदवार के नामों पर हुई चर्चा

राजस्थान में चुनाव हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस में उम्मीदवारों की पहली सूची को लगातार मंथन चल रहा है. मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाने को लेकर मीटिंग्स हुईं. मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी बैठक हुई. उसके बाद बुधवार को सीईसी मीटिंग बुलाई गई. लेकिन इसमें सचिन पायलट को नहीं बुलाया गया है.

Advertisement
दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई.

शरत कुमार / मौसमी सिंह

  • जयपुर/ नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव प्रचार जोरों पर है और कांग्रेस में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर अंतिम मुहर लगना बाकी है. इस बीच, खबर है कि पार्टी के दिग्गज सचिन पायलट को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग से दूर रखा गया है. राजस्थान को लेकर दिल्ली में AICC मुख्यालय में बुधवार को सीईसी की मीटिंग बुलाई गई है, लेकिन इसमें सचिन पायलट को न्योता नहीं दिया है. ऐसे में पायलट को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के वक्त सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे और पार्टी से जुड़े हर छोटे बड़े फैसले ले रहे थे. बाद में 2020 में गहलोत से नाराजगी के बाद पार्टी हाईकमान ने पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था. पिछले तीन साल में कई बार ऐसे मौके आए, जब पायलट और सीएम अशोक गहलोत आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच नाराजगी भी सार्वजनिक मंचों पर देखी गई. हालांकि, चुनाव से ऐन पहले संगठन ने दोनों के बीच सुलह फॉर्मूला का निकालने का दावा किया है.

'राजस्थान से पायलट और जोशी को नहीं बुलाया'

बताते चलें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर अभी तक सीईसी मीटिंग में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बुलाए गए हैं. लेकिन राजस्थान चुनाव को लेकर पायलट को नहीं बुलाया गया है. सूत्र बताते हैं कि पायलट को लेकर कोई विवाद ना हो, इसलिए स्पीकर सीपी जोशी को भी नहीं बुलाया गया है. कहा जा रहा है कि स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे. ऐसे में गहलोत- पायलट के बीच अपने गुट के उम्मीदवारों को लेकर विवाद की स्थिति ना बने, इसलिए इस मीटिंग में पायलट को नहीं बुलाया गया है.

Advertisement

'उम्मीदवारों के नामों पर हुई लंबी चर्चा'

दिल्ली में AICC मुख्यालय में आयोजित बैठक में राहुल गांधी, सीएम गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी बैठक हुई. जिसमें सभी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई. माना जा रहा है कि मीटिंग में उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल मोहर लगने के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »