'मैं क्या जानूं कौन, कहां से नामांकन भर रहा है...' पप्पू यादव पर तेजस्वी यादव का कटाक्ष

तेजस्वी यादव से जब पूर्णिया सीट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, लेकिन जो हमारे साथ नहीं है वो बीजेपी के साथ है . इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो ही परिवारवाद को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं.

Advertisement
तेजस्वी यादव और पप्पू यादव तेजस्वी यादव और पप्पू यादव

aajtak.in

  • पटना,
  • 04 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों खासी गहमागहमी देखने को मिल रही है, विशेषकर पूर्णिया की उस सीट को लेकर जहां कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने हैं. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव आज पूर्णिया से नामांकन दाखिल करने वाले हैं. वहीं आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने बुधवार को जब नामांकन दाखिल किया तो इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. उन्होंने पप्पू यादव का नाम लिए बगैर कहा कि जो हमारे खिलाफ है, वो बीजेपी के साथ हैं.

Advertisement

जब मीडिया ने उनसे पप्पू यादव को लेकर सवाल किया तो तेजस्वी यादव ने कहा, 'जो लोग हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेंगे वो बीजेपी के साथ हैं. हम किसी का नाम नहीं ले रहे हैं. वो जनता के ऊपर छोड़िए.  लेकिन जो हमारे साथ नहीं है वो बीजेपी के साथ है .. मैं तो अपने प्रत्याशी के बारे में जानता हूं. कौन कहां से क्या कर रहा है हमको क्या पता? हम अपने पार्टी का देखेंगे, अपने गठबंधन का देखेंगे .मेरी पार्टी है ना, हमारी पार्टी में नेता नहीं है क्या?'

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की तरह पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी क्रिकेट में चलाया बल्ला, पर रहे फ्लॉप

बीजेपी पर निशाना

बीजेपी और जेडीयू को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, '17 साले से यहां भाजपा औऱ जेडीयू की सरकार है और 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है. पूर्णिया विधानसभा की बात करें तो सात बार से बीजेपी का विधायक है पूर्णिया से, लेकिन फिर फिर वहां कुछ नहीं हुआ.लोगों ने तो लगातार बीजेपी को प्रंचड बहुमत दिया. पूर्णिया में अब तक एयरपोर्ट बनकर तैयार नहीं हुआ जबकि पूर्णिया की धरती पर 2014 में प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'अमित शाह जी को तो जानकारी ही अभाव है. पिछली बार पूर्णिया आए थे तो कहे थे कि पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो गया लेकिन हमने टिकट कराने की कोशिश लेकिन हुआ ही नहीं, पता चला कि एयरपोर्ट चालू ही नहीं हुआ है. भाजपा के लोग पता नहीं क्यों झूठ बोलते हैं. इस बार स्थानीय मुद्दों पर चुनाव हो रहा है और लोग मजबूती से आरजेडी के साथ खड़े हैं.'

यह भी पढ़ें: 'बिहार को आगे बढ़ाने में बीजेपी ने सहयोग नहीं किया...', तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला

गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में हमने 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दीं जो रिकॉर्ड हैं. क्योंकि हमारा कमिटमेंट था. जाति आधारित गणना कब हुई जब हम आए तब हुई. 4 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा किसने दिया. ये सब हमारी सरकार में हुआ. ऐसे कई काम हैं जो हमारे कार्यकाल के दौरान हुए.' बीजेपी के परिवारवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि एनडीए ही परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है और परिवारवादियों को ज्यादा टिकट दे रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »