'जब तक जिंदा हूं SC, ST, OBC का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने दूंगा', PM मोदी का कांग्रेस पर वार

तेलंगाना के जहीराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अन्य धर्मों की परवाह नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों पर मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने और वंचित जातियों का आरक्षण कम करने का आरोप लगाया.

Advertisement
पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया. (Photo: ANI) पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया. (Photo: ANI)

aajtak.in

  • हैदराबाद ,
  • 30 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य वंचित समूहों को मिलने वाले आरक्षण को धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे. पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उपरोक्त बाते कहीं.

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'वे संविधान के नाम पर देश को मूर्ख बनाने के लिए निकले हुए हैं. आपको पता होगा, देश का पहला संविधान संशोधन उनकी दादी के पिता जी, देश के पहले प्रधानमंत्री ने किया था और वो फ्री स्पीच पर ताला लगाने के लिए था. और आखिर में उन्होंने प्रेस पर प्रतिबंध लगाने वाला सुधार करने का प्रयास किया था. संविधान के प्रति ये इनकी भावना है. इनका संविधान से कुछ लेना देना नहीं. शाही परिवार के लिए सत्ता उनके पास रहे तो सबकुछ अच्छा और उनके हाथ से चली जाए तो सबकुछ निकम्मा... ये वो लोग हैं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'ये वो लोग हैं जो संसद की कार्यवाही को रोकते हैं, ये चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, ये ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और अब ये अपने वोट बैंक के लिए संविधान को बदनाम करने निकले हैं... लेकिन कांग्रेस वाले सुन लें, उनके चट्ट-बट्टे सुन लें, उनकी पूरी जमात सुन ले, जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलितों का, एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा, नहीं देने दूंगा, नहीं देने दूंगा.'

Advertisement

इससे पहले भी पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों पर मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने और वंचित जातियों का आरक्षण कम करने का आरोप लगाया था. उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी सूची में शामिल करने के कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना की थी. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अन्य धर्मों की परवाह नहीं है. उन्होंने कहा, 'हैदराबाद में रामनवमी जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है ताकि वोट बैंक नाराज न हो.'

जहीराबाद की रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'जब पूरी दुनिया प्रगति कर रही थी, तब भारत को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की बेड़ियों में जकड़ दिया था. दुनिया आर्थिक प्रगति कर रही थी, लेकिन भारत पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार था. एनडीए ने बड़ी मेहनत से भारत को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला है, लेकिन कांग्रेस फिर से देश को उन्हीं पुराने दिनों में ले जाना चाहती है. अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई तो वे विरासत कर लाएंगे. कांग्रेस विरासत (माता-पिता से प्राप्त) पर टैक्स लगाकर आपकी  55 प्रतिशत संपत्ति पर कब्जे की योजना बना रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »