2 दिन पहले पत्नी के साथ आए थे शक्ति भार्गव, वकील बोले- दिमागी संतुलन नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंकने वाले शक्ति भार्गव को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि मीडिया में छाने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया था. वहीं, बीजेपी की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली थी.

Advertisement
शक्ति भार्गव शक्ति भार्गव

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 1:31 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में घुसकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंकने वाले शक्ति भार्गव को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि मीडिया में छाने के लिए उसने यह हरकत की थी. हालांकि उसका कुछ प्रॉपर्टी विवाद है. शक्ति भार्गव के लिए बीजेपी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली थी. शक्ति के वकील अभिषेक अत्रे का कहना है कि शक्ति भार्गव मानिसक रूप से ठीक नहीं हैं. दो दिन पहले ही वह कानपुर से बीवी-बच्चों के साथ दिल्ली आए थे. 

Advertisement

बता दें कि शक्ति भार्गव बेनामी संपत्ति और अघोषित आय से जुड़ी आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहा है. दरअसल, शक्ति भार्गव ने 3 बंगले खरीदे थे, जिसके लिए उसने अपने खाते से 11.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. ये बंगले शक्ति भार्गव ने अपनी पत्नी, बच्चे व रिश्तेदार के नाम पर खरीदे थे.

आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक, 2018 में तीन दिन चले सर्च ऑपरेशन के दौरान शक्ति भार्गव के ठिकानों से 28 लाख रुपये कैश और 50 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद हुई थी. पूछताछ में शक्ति भार्गव 10 करोड़ से ज्यादा रकम की कमाई का स्त्रोत भी नहीं बता पाया था. 20 नवंबर 2018 को सीबीआई ने ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BICL) के तत्कालीन सीएमडी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया था. इसके बाद दिसबंर 2018 में शक्ति भार्गव के ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की थी. शक्ति भार्गव खुद को BICL केस में व्हिसल ब्लोअर बताता था.

Advertisement

बेटे को बचाने मां नहीं जाएगी

शक्ति भार्गव की मां दया भार्गव ने कहा है कि बेटा मानसिक रूप से परेशान है. बेटे के किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने के सवाल पर दया भार्गव ने कहा कि वह किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है. बेटा उनके साथ नहीं रहता. जब दया भार्गव से पूछा गया कि क्या वह बेटे को बचाने जाएंगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि बेटा पिछले 2 साल से उनके साथ नहीं रहता है. उससे अब कोई संबंध नहीं है.

सरकार के खिलाफ दायर की थी याचिका

बताया जा रहा है कि शक्ति भार्गव ने जो 3 बंगले खरीदे थे, उस संबंध में भार्गव के परिजनों ने ही उनके खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था. वहीं, शक्ति भार्गव ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के खिलाफ एक याचिका भी दायर की थी, जिसे रद्द करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को शक्ति भार्गव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे. शक्ति भार्गव के खिलाफ ये तमाम गंभीर आरोप इसलिए भी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि उसके फेसबुक प्रोफाइल से जिस तरीके की जानकारियां मिली हैं, उसमें वह खुद को एक व्हिसल ब्लोअर बताता रहा है. साथ ही सरकार की नीतियों को लेकर भी शक्ति भार्गव ने नाराजगी जाहिर की थी.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »