नामांकन में 100 गाड़ी ले जाने पर बढ़ी साक्षी महाराज की मुश्किलें, केस दर्ज

साक्षी महाराज पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. सोमवार को उन्होंने उन्नाव सीट से नामांकन किया, इस दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला था.

Advertisement
साक्षी महाराज पर दर्ज हुआ केस साक्षी महाराज पर दर्ज हुआ केस

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत दिखाना चाहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज को नामांकन में ताकत दिखाना भारी पड़ गया. नामांकन के दौरान 100 से अधिक वाहन ले जाने के मामले में साक्षी महाराज पर केस दर्ज हो गया है.

Advertisement

साक्षी महाराज पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. सोमवार को उन्होंने उन्नाव सीट से नामांकन किया, इस दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला था.

लेकिन जब उनसे इन गाड़ियों के पास मांगे गए थे, तो सभी की इजाजत दिखाने में वह नाकाम रहे. और सिर्फ 13 गाड़ियों के पास ही दिखा पाए. इसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है.

उन्नाव से पर्चा भरने के बाद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर राम मंदिर मुद्दे को लेकर निशाना साधा. साक्षी महाराज ने कहा था कि BJP कभी मंदिर के मुद्दे पर राजनीति नहीं करती है, लेकिन कांग्रेस ने अगर अड़ंगा नहीं डाला होता तो अब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया होता.

BJP नेता ने कहा था कि यूपी से 74 सीटें भाजपा जीतेगी और अबकी 400 पार है. साक्षी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन नहीं ठगबंधन है.

Advertisement

गौरतलब है कि साक्षी महाराज के टिकट को लेकर इस बार काफी विवाद हुआ था. पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनका टिकट कट सकता है. जिसके बाद उन्होंने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चिट्ठी लिख चेतावनी दी थी. लेकिन बाद में जब टिकट वितरण हुआ था, तो साक्षी महाराज को एक बार फिर मौका दिया गया.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »