साध्वी प्रज्ञा ने शुरू किया भोपाल में प्रचार, 23 को करेंगी नामांकन

प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली थी और उसके बाद पार्टी ने उन्हें भोपाल से उम्मीदवार बनाया. दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले हैं. वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी.

Advertisement
साध्वी प्रज्ञा 23 को भरेंगी पर्चा साध्वी प्रज्ञा 23 को भरेंगी पर्चा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक सीट बन गई है. यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला है. दिग्विजय का नाम तो पहले ही तय हो गया था, लेकिन साध्वी प्रज्ञा का नाम आने के बाद मुकाबला दिलचस्प और कड़ा हो गया है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी.

Advertisement

प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है. उन्होंने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और वह अपना नामांकन 23 अप्रैल को दाखिल करेंगी. उनकी कोशिश हर क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने की होगी.

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली थी और उसके बाद पार्टी ने उन्हें भोपाल से उम्मीदवार बनाया. दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले हैं. मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों  में मतदान है. भोपाल में 12 मई को वोट डाले जाएंगे.

इस सीट पर मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प हो रहा है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा सितंबर 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने ही हिंदू आतंकवाद शब्द को जन्म दिया था, इसलिए हमने उनके खिलाफ प्रज्ञा को उतारा है. मालेगांव ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो गई थी. प्रज्ञा इस मामले में नौ साल जेल में थीं और फिलहाल वह जमानत पर हैं.

Advertisement

साध्वी प्रज्ञा का नाम आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया था. दिग्विजय ने लिखा था कि 'मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं. आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा. मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »