यूपी: प्रियंका गांधी के लिए बना नया मीडिया हॉल, जल्द करेंगी उद्घाटन

प्रियंका को नई जिम्मेदारी मिलने से पहले ही लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मरम्मत और रंग रोगन का काम जोरों पर हो रहा था. साथ ही मीडिया के लिए या फिर छोटे मोटे सम्मेलन के लिए एक नए विशिष्ट हॉल का निर्माण भी किया गया है.

Advertisement
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस पार्टी का महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है, लेकिन अभी वो अपने बेटी का इलाज करवाने के लिए विदेश में हैं. अभी उनके अमेरिका से लौटकर कामकाज संभालने और लखनऊ दौरे की तारीख तय हुई है, लेकिन प्रियंका के हाथों एक उदघाटन का कार्यक्रम तय हो गया है. हालांकि, इसकी तारीख भी प्रियंका गांधी के देश लौटने के बाद ही तय होगी.

Advertisement

दरअसल, को नई जिम्मेदारी मिलने से पहले ही लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की मरम्मत और रंग रोगन का काम जोरों पर हो रहा था. साथ ही मीडिया के लिए या फिर छोटे मोटे सम्मेलन के लिए एक नए विशिष्ट हॉल का निर्माण भी किया गया है. हॉल का काम काफी हद तक पूरा हो गया है लेकिन अभी अंदर की फिनिशिंग बाकी है, उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

क्या है हॉल की खासियत

इस वातानुकूलित नए हॉल में लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. हॉल में एक नया स्टेज भी बनाया गया है. साथ ही मीडिया के लिए अलग से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है. इस हॉल में चार एग्जिट गेट भी बनाए गए हैं. यूपी चुनाव में मीडिया और कार्यकर्ताओं की भूमिका का कांग्रेस और प्रियंका को पूरा एहसास है. साथ ही लोकसभा से लेकर तक प्रियंका काफी वक्त लखनऊ में ही देने वाली हैं. ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बार- बार किसी होटल की बुकिंग से बेहतर खुद का हॉल तैयार कराना पार्टी ने बेहतर समझा, साथ ही तमाम छोटे मोटे कार्यक्रम भी इस हॉल में आसानी से किए जा सकेंगे.

Advertisement

कुल मिलाकर प्रियंका के मीडिया से मुखातिब होने या फिर एक साथ किसी कार्यकर्ता सम्मेलन में आने वाली संख्या के मद्देनजर रखते हुए इस हॉल को तैयार किया गया है. अब जल्दी ही तैयार हो रहे इस हॉल को प्रियंका के लखनऊ आने का इंतजार है, जो इसका उद्घाटन करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »