किरण खेर ने दूसरी बार नामांकन भरा, रोड शो में शामिल बिना हेलमेट समर्थकों की जब्त की गई बाइक

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से गुरुवार को किरण खेर ने दूसरी बार नामांकन भरा. उनक रोड शो में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत शामिल हुए. रोड शो में शामिल बिना हेलमेट वाले समर्थकों के चालान भी काटे गए.

Advertisement
रोड शो के दौरान किरण खेर रोड शो के दौरान किरण खेर

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 25 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

भाजपा सांसद किरण खेर ने गुरुवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से दूसरी बार नामांकन भरा. उनके रोड शो में किरण खेर के पति अनुपम खेर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए. यह बॉलीवुड जोड़ा हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करता दिखा. अभिनेता अनुपम खेर बीच-बीच में सेल्फी लेते नजर आए. साथ ही मोबाइल पर फेसबुक लाइव भी करते दिखाई दिए.

Advertisement

रोड शो के में भीड़ के चलते जमा की स्थिति पैदा हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हुई. इस बीच पुलिस ने बिना हेलमेट रोड शो में चल रहे दर्जनभर से ज्यादा युवकों की बाइक जब्त कर ली और उनका चालान काटा. किरण खेर ने नामांकन दाखिल करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब गोल-मोल दिए.

2014 में पवन बंसल को हराया था

2014 में अभिनेत्री किरण खेर ने कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन बंसल को हराकर बीजेपी को यहां से जीत दिलाई थी. किरण खेर को 42.20 फीसदी मत शेयर के साथ 1,91,362 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 26.84 फीसदी मत शेयर के साथ 1,21,720 वोट हासिल हुए थे. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अभिनेत्री गुल पनाग रही थीं, जिन्हें 1,08,679 वोट मिले थे. अपने कार्यकाल के दौरान बीजेपी सांसद किरण खेर ने लोकसभा में 37 परिचर्चा में हिस्सा लिया और 251 सवाल पूछे. किरण खेर लोकसभा में एक प्राइवेट मेंबर बिल भी पास कराने में सफल रही थीं.  

Advertisement

चंडीगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास

चंडीगढ़ की सीट पर पहली बार 1967 में लोकसभा चुनाव हुआ था. 1967 में बीजेपी के चांद गोयल ने बाजी मारी थी. मौजूदा सांसद किरण खेर से पहले यहां से कांग्रेस के पवन कुमार बंसल सांसद थे. इस सीट पर बंसल 4 बार कांग्रेस का परचम लहरा चुके हैं. पवन कुमार बंसल से पहले यहां से बीजेपी के सत्यपाल जैन लगातार दो बार सांसद चुनकर आए थे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए रें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »