सुपौल में बोले राहुल गांधी- चौकीदार को ड्यूटी से हटाने वाली है जनता

राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार ने बिहार के युवाओं को बदनाम किया है. पूरे देश में बिहार के युवा जाकर बैंक और सरकारी ऑफिसर के सामने चौकीदार का काम करते हैं, लेकिन यहां से जो चौकीदार बनकर जाता है तो वो ईमानदार होता है. अगर कोई बिहार का चौकीदार बैंक के सामने खड़ा मिले तो उस बैंक में चोरी नहीं हो सकती.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-Twitter) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के सुपौल में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार ने बिहार के युवाओं को बदनाम किया है. पूरे देश में बिहार के युवा जाकर बैंक और सरकारी ऑफिसर के सामने चौकीदार का काम करते हैं, लेकिन जो यहां से जो चौकीदार बनकर जाता है तो वो ईमानदार होता है. अगर कोई बिहार का चौकीदार बैंक के सामने खड़ा मिले तो उस बैंक में चोरी नहीं हो सकती.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी विजय माल्या और नीरव मोदी के चौकीदार हैं. अब चौकीदार को सच्चाई दिख रही है तो घबरा रहे हैं. राहुल ने कहा कि मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये दिए, पीएम मोदी जब चोरों को पैसा दे सकते हैं तो गरीबों को क्यों नहीं? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल मामले की जांच होगी और फिर अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी को सजा भी होगी. 

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता अब चौकीदार को ड्यूटी से हटाने वाली है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं और ऐसे में पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता मोदी को फिर पीएम नहीं बनने देगी.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »