येदियुरप्पा मामले में BJP का पलटवार-हार के डर से झूठ का सहारा ले रही है कांग्रेस

प्रसाद ने कहा कि येदियुरप्पा के साइन को जांचने के लिए असल पन्ने मांगे गए, उसके लिए फोटोकॉपी नहीं चलेगी. शिवकुमार के पास डायरी के ओरिजिनल पन्ने नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है.

Advertisement
BJP reaction on Congress allegation against BS Yeddyurappa BJP reaction on Congress allegation against BS Yeddyurappa

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा पर कांग्रेस की तरफ से लगाए गए भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बेबुनियादी बताया है. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने की राजनीति कर रही है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2017 में कर्नाटक के कांग्रेस नेता गोविंद राजू जो सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार थे उनके घर रेड हुई थी. जिसमें SG और RG का बार-बार नाम आया था. इसके बाद डी शिवकुमार के यहां रेड हुई और इसके बाद शिवकुमार ने आयकर विभाग को कुछ पन्ने भी सौंपे, जिसकी बुनियाद पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने आयकर विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि शिवकुमार को इस घूस के बारे में खुद नहीं पता, साथ ही उन्हें असल कागजातों के बारे में नहीं पता है. उन्होंने अधिकारियों के सिर्फ फोटोकॉपी सौंपी है, पहले इतनी बड़ी घूस की कहीं कोई शिकायत तक नहीं की गई. शिवकुमार अपने कागजों की खुद भी पुष्टि नहीं कर पाए हैं.

प्रसाद ने कहा कि येदियुरप्पा के साइन को जांचने के लिए असल पन्ने मांगे गए, उसके लिए फोटोकॉपी नहीं चलेगी. शिवकुमार के पास डायरी के ओरिजिनल पन्ने नहीं है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठ और फरेब की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने नकली कागजों का एक गुलदस्ता बनाने की कोशिश की, जिसकी असलियत का कहीं कोई पता नहीं है.

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में होने वाली हार से पहले ही घबरा गई है. सैम पित्रोदा के बयान पर रविशंकर ने कहा कि जिसने सेना का अपमान किया है वहीं राहुल गांधी के सलाहकार हैं. उन्होंने कहा कि सैम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के वक्त से कांग्रेस में हैं.

मानहानि का केस कर सकते हैं येदियुरप्पा

कांग्रेस के आरोपों पर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस मीडिया में माइलेज पाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है. जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी गलत हैं. येदियुरप्पा ने कहा कि वह इस मसले पर वकीलों से बात कर रहे हैं और मानहानि का केस करने की सोच रहे हैं.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने लिखा कि बीजेपी के सारे चौकीदार चोर हैं.  बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहते हुए बीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी नेताओं को 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत दी जिसकी जांच लोकपाल से होनी चाहिए.

पार्टी  प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी को इस मामले में तत्काल जवाब देना चाहिए. सुरजेवाला ने एक पत्रिका में छपी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2690 करोड़ रुपये वसूले गए और इसमें से 1800 करोड़ रुपये बीजेपी नेतृत्व को पहुंचाए गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »