केरल में BJP के 13 नाम जारी, शशि थरूर के खिलाफ मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन के नाम भी शामिल हैं. भाजपा ने पथानामथिट्टा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

Advertisement
थरूर के खिलाफ लड़ेंगे राजशेखरन (फोटो- PTI) थरूर के खिलाफ लड़ेंगे राजशेखरन (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • तिरुअनंतपुरम,
  • 22 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम को लोकसभा चुनावों के लिए 185 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में केरल से के 13 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. भाजपा केरल में 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

ताजा लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन के नाम भी शामिल हैं. भाजपा ने पथानामथिट्टा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री कन्ननथनम एर्नाकुलम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस महीने की शुरुआत में मिजोरम के राज्यपाल के रूप में इस्तीफा देने वाले राजशेखरन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर के खिलाफ तिरुअनंतपुरम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. भाजपा केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

भाजपा ने बुधवार को ही केरल में भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) और केरल कांग्रेस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दिया था. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी केरल में 14 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जबकि बीडीजेएस पांच सीटों पर और पीसी थॉमस की अगुवाई वाली केरल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

राव ने बताया कि बीजेपी की अगुवाई वाली राजग को राज्य में समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं और राज्य में 23 अप्रैल को चुनाव होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »