राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी AAP

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति भारत में लोगों के संघर्ष की निशानी है और प्रधानमंत्री मोदी खुद को लोकपाल की जांच के दायरे में लाने से डर रहे थे.

Advertisement
गोपाल राय गोपाल राय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:10 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) जल्द गठित होने वाले लोकपाल में राफेल विमान सौदे और सहारा-बिड़ला पेपर मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी.

आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि लोकपाल की नियुक्ति भारत में लोगों के संघर्ष की निशानी है और प्रधानमंत्री मोदी खुद को लोकपाल की जांच के दायरे में लाने से डर रहे थे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राफेल लड़ाकू विमान मामले और सहारा बिड़ला डायरियों को लेकर जल्द गठित होने वाले भारत के पहले लोकपाल में शिकायत दर्ज कराएगी.

राय ने सवाल पूछते हुए कहा कि सवाल हैं कि चौकीदार को लोकपाल की नियुक्ति करने में पांच साल क्यों लगे. यह प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात है कि इसकी नियुक्ति के लिए उन्होंने इतना वक्त लिया.

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि भ्रष्टाचार विरोधी देश के पहले लोकपाल के प्रमुख के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष के नाम पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है.

राय ने कहा कि भाजपा ने अदालतों के दबाव में आकर लोकपाल बनाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने पहले आंदोलन को दबाने की कोशिश की लेकिन देश का मूड भांपने के बाद अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में लोकपाल की नियुक्ति के लिए कानून बनाने का फैसला किया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि लोकपाल आंदोलन के समय भाजपा के कई नेताओं को मंच पर देखा गया था जिन्होंने मजबूत लोकपाल बनाने का वादा किया था लेकिन मई 2014 में केंद्र में सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई.

राय ने कहा कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के बड़े-बड़े दावे किए गए है. मोदी सरकार को लोकपाल की नियुक्ति के लिए पांच साल क्यों लगे जिसका उन्होंने 2014 के चुनाव से पहले वादा किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »