झारखंड में राजनाथ बोले- विदेशी नागरिकों की जानकारी के लिए NRC जरूरी

राजनाथ सिंह ने कहा कि रघुवर दास ने 5 वर्षों में झारखंड को टॉप 7 राज्यों में लाकर खड़ा कर दिया है. स्थिति अब यह है कि यहां देशी और विदेशी कंपनिया निवेश करना चाहती हैं. बीजेपी के पीएम और सीएम पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे.

Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं ने की झारखंड में चुनावी रैली (फाइल फोटो-ANI) रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं ने की झारखंड में चुनावी रैली (फाइल फोटो-ANI)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 01 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

  • रक्षा मंत्री राजनाथ ने मोकली में की चुनावी रैली
  • कहा- बीजेपी के सीएम-पीएम पर नहीं लगे भ्रष्टाचार के आरोप
  • मोदी ने घोषणा पत्र में किए गए हर वादे को किया पूरा
भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी)  के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जिसके न तो प्रधानमंत्री न ही किसी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लग सका. बीजेपी कलेजे वाली पार्टी है. पार्टी ने घोषणा पत्र में किए हर वादे को पूरा किया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि रघुवर दास ने 5 वर्षों में झारखंड को टॉप 7 राज्यों में लाकर खड़ा कर दिया है. स्थिति अब यह है कि यहां देशी और विदेशी कंपनिया निवेश करना चाहती हैं. रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह बेरमो विधानसभा के मकोली में बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

Advertisement

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में किए हर वादे को पूरा किया है. बात चाहे धारा 370 हो, तीन तलाक का मामला हो या फिर राम मंदिर का. सबको पूरा करने का काम किया. जिन मुद्दों को अन्य पार्टियां छूने से भी घबराती हैं, उसको बीजेपी ने जनता के

राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी जनहित का काम करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, आयुष्मान भारत या फिर किसानों को पेंशन जैसी योजनाएं दीं, ताकि गरीबों के

मुख्यमंत्री रघुबर दास की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उज्ज्वला गैस सिलेंडर के साथ राज्य सरकार की तरफ से चूल्हा दिया. साथ में दूसरे गैस सिलेंडर को भरवाने की व्यवस्था की. उन्होंने किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार दिया, ताकि किसानों को खेती के लिए कर्ज न लेना पड़े.

Advertisement

रक्षा मंत्री ने एनआरसी की भी बात की. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण प्रदेश की जनता के अधिकार में सेंधमारी होती है. अंत में उन्होंने झारखंड में फिर से

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »