हार्दिक के साथी का दावा, पाटीदार नेता की 52 CD तैयार, रेप में फंसा सकती है BJP

दिनेश ने गुरुवार को कहा पिछले दो साल से हार्दिक पटेल जो आंदोलन चला रहे हैं उसके कारण बीजेपी बैकफुट पर आ गई है. आंदोलन को तोड़ने के लिए बीजेपी हार्दिक की कथित सीडी लाई है.

Advertisement
हार्दिक को घेरने की हो रही साजिश हार्दिक को घेरने की हो रही साजिश

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 16 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कथित सेक्स सीडी का मामला अब गर्माता जा रहा है. हार्दिक के साथी दिनेश बामनिया ने बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी और गुजरात CM विजय रुपाणी पर उनके खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है. दिनेश ने कहा कि ये लोग लड़की के जरिए हार्दिक पर बलात्कार की शिकायत करवा सकते हैं.

पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के नेता दिनेश ने गुरुवार को कहा पिछले दो साल से हार्दिक पटेल जो आंदोलन चला रहे हैं उसके कारण बीजेपी बैकफुट पर आ गई है. आंदोलन को तोड़ने के लिए बीजेपी हार्दिक की कथित सीडी लाई है. उन्होंने कहा कि इस सीडी के अलावा ऐसी 52 सीडी बनाई गई है, जिसे विदेश में तैयार किया गया है. इनमें से 22 सीडी हार्दिक की हैं और 32 सीडी दूसरे संयोजक की है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि को आशंका है कि उन्हें जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी ने महिला को पैसे देकर हार्दिक पटेल के खिलाफ बलात्कार की FIR दाखिल करने के लिए कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सूरत के बिल्डर विमल पटेल, जीतू वघानी की ओर से इस तरह की सीडी बनवाई जा रही है. हार्दिक के साथियों ने आरोप लगाया कि हार्दिक को फंसाने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

कथित सीडी आने के बाद से ही हार्दिक पटेल विरोधियों के निशाने पर हैं. हार्दिक ने कहा है कि ये वीडियो फर्जी है, लेकिन अगर ये वीडियो सही भी होता तो क्या 23 साल का लड़के की गर्लफ्रेंड नहीं हो सकती है.

बता दें कि इससे पहले भी हार्दिक ने सीडी कांड को लेकर बीजेपी को करारा जवाब दिया था. हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया था कि इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जिसको जो करना है कर ले, पीछे हटने वाला नहीं हूं. जम के लड़ने वाला हूं. 23 साल का हार्दिक अब बड़ा हो रहा है. मुझे बदनाम करने में करोड़ों का खर्च किया जाता है.'  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »