यूपी में मर रहे बच्चे, योगी कौन सा गौरव दिखाने गुजरात आए: राजबब्बर

राज बब्बर ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात में बीजेपी की गौरव यात्रा में आए हैं. वह पूरी तरह से असफल मुख्यमंत्री है. गोरखपुर में बच्चे लापरवाही की वजह से मर रहे हैं. यूपीए सरकार ने 150 करोड़ रुपये देकर अस्पताल में अपग्रेड करने का काम किया. गुजरात में कौन सा गौरव दिखाने आए हैं.

Advertisement
कांग्रेस नेता राजबब्बर कांग्रेस नेता राजबब्बर

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

राज बब्बर ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात में बीजेपी की गौरव यात्रा में आए हैं. वह पूरी तरह से असफल मुख्यमंत्री है. गोरखपुर में बच्चे लापरवाही की वजह से मर रहे हैं. यूपीए सरकार ने 150 करोड़ रुपये देकर अस्पताल में अपग्रेड करने का काम किया. गुजरात में कौन सा गौरव दिखाने आए हैं. बनारस विश्वविद्यालय में लड़कियों को पुलिस से पिटवाया गया है. लड़कियों की सिर्फ ये मांग थी कि उन्हें लड़के छेड़ते हैं. सरकार ने पुलिस के बल पर लड़कियों की आवाज दबाने का काम किया है.

Advertisement

राजब्बर ने कहा कि मोदी जब से सरकार आई है चंद लोग मजबूत होने का काम किया है. आज व्यापारी, किसान युवा सभी परेशान है. बीजेपी अघोषित एमरजेंसी लगा रखी है गुजरात में नहीं बल्कि देश में. लोगों को ये डरा रहे हैं.

राजब्बर ने कहा कि मंदिर कहा बनेगा, ये कोर्ट बताएगा करता. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की जनता को बंधुआ मजदूर न समझे. रेल की पटरी पर लाइन लाकर हम लोग सुनते थे कि ट्रेन आ रही है. गुजरात की आवाम भी इसी तरह बीजेपी को बेदखल करने के लिए संदेश दे रही हैं, जिसे बीजेपी सुन नहीं पा रही.

राज बब्बर ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का काम बोलेगा. कांग्रेस गुजरात में काम करने आएगी. आज किसान से लेकर नौजवान और व्यापारी बोल रहा है लेकिन इन्हें सुनाई दे रहा है. राजब्बर ने कहा कि हमारा चेहरा मत तलाश करो. सनातन मिजाज को हम लेकर चलने वाले हैं.

Advertisement

राजब्बर ने कहा कि आज लाखों लोग बेरोजगार है व्यापार बंद हो रहे हैं, किसान परेशान है. नोटबंदी के बाद लाल नोट बीजेपी के दफ्तरों में ही नजर आ रहे थे.

गुजरात ने हर क्षेत्र में किया तरक्की: प्रकाश जावेड़कर

प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का जब समय था. बन गया है, देश गुजरात के विकास की नकल कर रहा है. हर क्षेत्र में तरक्की हुई है, यहां प्रति व्यक्ति आय दस गुना बड़ा. गुजरात में आंदोलन होते हैं यही लोकतंत्र है. हम कांग्रेस की तरह नहीं है कि आपातकाल लागू कर दें.

प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि मोदी और योगी दोनो हैं. मेरी भूमिका साफ है, कि राममंदिर कोर्ट के फैसले से या फिर दोनों समुदाय की सहमत से बने.

जावेड़कर ने कहा कि देश में सुधार हो रहा है. जीएसटी के चलते देश का सुधार हो रहा है. मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास करके दिखाया. हम लोग देश भावना से काम कर रहे है. मोदी के नेतृत्व का भरोसा है.

जावेड़कर ने कहा कि आरक्षण क्यों मांगना पड़ता है. सबका विकास का जो मॉडल आता है तो आरक्षण की मांग नहीं रह जाती है. जाति के आधार पर आरक्षण नहीं है. 50 फीसदी आरक्षण सुप्रीमकोर्ट ने तय कर रखा है. पाटीदार हमसे नाराज नहीं है.उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति हमने नहीं की है.

Advertisement

जावेड़कर ने कहा कि एक किताब पकड़कर ये कहा जाए कि बेरोजगारी है तो ये सही नही हैं. हमने तीन करोड़ युवाओं को नए कारोबार करने के लिए कर्ज दिए है. आज टाटा से लेकर इनफोसिस ने बताया कि इसके साथ नौकरी से हटाना और फिर नए लोगों को रखना उनकी प्रक्रिया है. मनरेगा के तहत रोजगार देने के लिए 150 दिन की सीमा तय किया. कई प्रोजेक्ट हमने पूरे किए हैं.

जावेड़कर ने कहा कि मैट्रो का काम जब शुरू हुआ था, तो ऐसा ही विरोध कर रहे थे लोग, लेकिन आज मैट्रो की मांग सभी कर रहे हैं. इसी तरह एक दिन बुलेट ट्रेन की भी मांग रखेंगे. हमारी आबादी भी बढ़ गई है. एलइडी लाइट से बिजली की खपत बहुत कम थी. लेकिन 2014 से पहले क्यों नहीं किया प्रचार प्रसार किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »