तेजस्वी बोले- जंगलराज इतिहास के पन्नों में, अब रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा है मुद्दा

आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की. तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार मुद्दों पर बात नहीं करते हैं. हम वर्तमान में रह रहे हैं. नीतीश जगंलराज पर जो कह रहे हैं कहते रहें. हम रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने की इंडिया टुडे से खास बातचीत
  • तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला
  • 'जंगलराज इतिहास के पन्नों में, अब रोजगार स्वास्थ्य और शिक्षा है मुद्दा'

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है. दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की. तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार मुद्दों पर बात नहीं करते हैं. हम वर्तमान में रह रहे हैं. नीतीश जगंलराज पर जो कह रहे हैं कहते रहें. हम रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है. नीतीश कुमार से लोग नफरत करने लगे हैं. लोग कमाई, रोजगार चाहते हैं. तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ आई थी तब प्रधानमंत्री ने भी ध्यान नहीं दिया था. कोई देखने नहीं आया था. उन्होंने बिहार को क्या दिया. उनका क्या योगदान रहा है. उन्होंने क्या काम किया जिसपर वो वोट लेंगे.

आरजेडी नेता ने कहा कि मुझे विश्वास है बिहार की जनता हमारा साथ देगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग और बिहार प्रीमियर लीग में एक चीज कॉमन है. दोनों कोरोना काल में हो रहे हैं. डबल इंजन की सरकार ने कोरोना में जो किया है वो सबने देखा है. 40 ट्रेनें गलत रूट पर चली गईं, मजदूर की क्या हालत थी, ये डबल इंजन की सरकार ने दिखाया है. स्पेशल पैकेज का क्या हुआ. 

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार थक चुके हैं. वो मुद्दे पर नहीं बात करते हैं. जो मुद्दे नहीं है उसपर वो बात करते हैं. बिहार के लोग क्यों बाहर जा रहे हैं. वो इसपर क्यों नहीं बोलते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी सीएम हैं. वो अनुभवहीन बातें करते हैं. कोरोना काल में वो घर में बैठे थे. अब क्यों वो बाहर आ रहे हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी किस मेनिफेस्टों पर काम कर रही है. पीएम मोदी कोरोना की फ्री वैक्सीन देने की बात कर रहे हैं. वैक्सीन अभी आई नहीं तो वो कैसे दे सकते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि 2 लाख 13 हजार करोड़ बिहार का बजट है. नीतीश 40 फीसदी भी नहीं खर्च पाते हैं. उन्होंने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया. वो विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रहे हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश के राज में अपराध बढ़े हैं. इनके राज में कोई सुरक्षित नहीं है. नीतीश कुमार के पास कहने को कुछ नहीं है. उन्होंने 15 साल काम नहीं किया. धमकाकर राज करने की बात करते हैं वो. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार प्रीमियर लीग महागठबंधन जीतने जा रहा है. हम बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं. हम सरकार में आ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि कोई सुपर ओवर नहीं होने जा रहा है. हमें बहुमत मिलने जा रहा है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »