बिहारः क्या टिकट बंटवारे से नाखुश हैं राहुल गांधी! पार्टी ने दिया ये जवाब

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के तीन सदस्यों अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा और सदानंद सिंह की काफी आलोचना हुई है.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो-पीटीआई) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो-पीटीआई)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST
  • टिकट बंटवारे में अनियमितता की खबरें थीं
  • चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे ने किया खंडन
  • चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन चल रहा

बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में अनियमितता को लेकर चल रही चर्चाओं से राहुल गांधी नाखुश हैं. वहीं, मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर कांग्रेस पार्टी का खंडन आया. दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राज्य के तीन शीर्ष नेता अखिलेश प्रसाद सिंह (अध्यक्ष अभियान समिति), मदन मोहन झा (पीसीसी चीफ) और सदानंद सिंह (सीएलपी नेता) को बाहर कर दिया गया है.

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने खबर का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विश्वसनीय और जिम्मेदार संगठन ने इस भ्रामक जानकारी को एआईसीसी के अधिकारियों के साथ सत्यापित किए बिना प्रसारित किया है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की बिहार यूनिट के साथ-साथ चुनावों के मामलों में नेताओं के खिलाफ पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ने के साथ सब कुछ ठीक नहीं है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के तीन सदस्यों अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा और सदानंद सिंह की काफी आलोचना हुई है. अखिलेश प्रसाद सिंह 23 नेताओं द्वारा लिखे गए विवादास्पद पत्र के हस्ताक्षरकर्ता थे, जो पार्टी के सिद्धांतों को चुनौती देता है.

देखें: आजतक LIVE TV

इधर, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन का प्रमुख प्रभार दिया गया है. वे 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख होंगे. इसके संयोजक मोहन प्रकाश हैं. वहीं, शीर्ष नेता अखिलेश प्रसाद सिंह (अध्यक्ष अभियान समिति), मदन मोहन झा (पीसीसी चीफ) और सदानंद सिंह (सीएलपी नेता)  इस समिति में नहीं शामिल हैं.

Advertisement

49 सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान बाकी 

बिहार चुनाव में कांग्रेस की 49 सीटों पर अभी भी उम्मीदवारों के नामों को ऐलान होना है, जिसके चलते पार्टी में कशमकश की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेस में बंद कमरों में जिस तरह से उम्मीदवारों के नाम तय हो रहे हैं, उसे लेकर पार्टी की बिहार यूनिट में नाराजगी है. इस बार कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »