उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान जिन पात्र मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें नाम दर्ज कराने का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए लोगों के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. इन कैंपों में ऐसे पात्र मतदाता आवेदन कर सकते हैं, जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बाद भी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है.
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप
प्रदेश में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य उन पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर देना है, जिनके नाम किसी कारण से सूची में छूट गए हैं. एसआईआर की प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश में बूथवार और विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या में बदलाव हुआ है. ऐसे में मतदाता सूची में अपना नाम जांचना और नाम नहीं होने पर आवेदन करना जरूरी है.
फॉर्म-6 भरकर कर सकते हैं आवेदन
जिन पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि मतदाता नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकें. हालांकि, फॉर्म-6 जमा करने के बाद नाम दर्ज करने की प्रक्रिया निर्धारित जांच और सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी.
संतोष शर्मा