'MLC चुनाव में PDA की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश', अखिलेश यादव का केशव मौर्य पर तंज

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीडीए की जीत पर केशव मौर्य भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बनारस में अंतिम नतीजे आने तक सतर्क रहने की अपील की.

Advertisement
उत्तर प्रदेश की 11 MLC सीटों के नतीजे चौंकाने वाले रहे (File Photo- ITG) उत्तर प्रदेश की 11 MLC सीटों के नतीजे चौंकाने वाले रहे (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं. अखिलेश ने कहा कि घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है. उन्होंने बीजेपी पर चुनाव में साजिश और प्रशासनिक हेराफेरी के आरोप भी लगाए.

Advertisement

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से घोषित 6 नतीजों में बीजेपी ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की 4 सीटों पर परचम फहराया, जबकि आगरा और वाराणसी में सपा को सफलता मिली. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. सभी सीटों के नतीजे घोषित होना बाकी है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर ख़ुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है.' उन्होंने गोरखपुर में चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बीजेपी के लोगों ने वहां घोड़े की ढाई चाल नहीं चली होती तो वहां भी बनारस जैसा हाल होता. उन्होंने दावा किया कि कुल मिलाकर गोरखपुर में भी बीजेपी नैतिक रूप से हार गई है.

Advertisement

'जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, विश्राम नहीं'

सपा प्रमुख ने बनारस में मतगणना पूरी होने तक कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने लिखा, 'जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं.' अखिलेश ने दावा किया कि एमएलसी चुनावों ने बीजेपी का बोरिया-बिस्तर बांध दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कथित बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद बीजेपी को नुकसान से बचाया नहीं जा सका.

अखिलेश यादव ने यह भी चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों ने बीजेपी के पक्ष में काम किया है, उन्हें उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा. 

जीत के बाद जुलूस नहीं निकालने की अपील

अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सपा उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को बधाई दी थी. उन्होंने जीत के बाद जुलूस निकालने या शोर-शराबा करने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफलता लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

अखिलेश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखनी चाहिए, ताकि बीजेपी के लोग उनके बीच घुसकर माहौल खराब न कर सकें और सपा पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा सकें. उन्होंने आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी साजिश करके पार्टी की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकती है.

Advertisement

सपा अध्यक्ष ने जीतने वाले एमएलसी से उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सूची तैयार करने को भी कहा, जिन्होंने चुनाव में उनका सहयोग किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे सभी लोगों का सम्मान करेगी. अखिलेश ने यह भी कहा कि वह खुद विजयी उम्मीदवारों का अभिनंदन करेंगे और संभव हुआ तो उनके क्षेत्रों में जाकर सम्मानित करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »