यूपी: BJP के बागी MLC देवेंद्र सिंह का CEC को पत्र, गोरखपुर-फैजाबाद सीट की मतगणना में धांधली का आरोप

बीजेपी के बागी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर देवरिया के बूथ नंबर 84 और मऊ के बूथ नंबर 111 और 115 पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है.

Advertisement
देवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि मतगणना में अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की. (Photo- ITG) देवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि मतगणना में अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की. (Photo- ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर मतगणना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के बागी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने देवरिया के एक और मऊ के दो बूथों पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है. साथ ही पूरे मामले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग भी की है.

Advertisement

देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की. उनके मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को प्रथम वरीयता में मिले वोटों को चौथी वरीयता के वोट के रूप में दर्ज कर दिया गया. उन्होंने इसे मतगणना में अनियमितता बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है.

तीन बूथों पर दोबारा मतगणना की मांग

बीजेपी एमएलसी ने अपने पत्र में देवरिया के बूथ संख्या 84 और मऊ के बूथ संख्या 111 और 115 का जिक्र किया है. उन्होंने इन तीनों बूथों पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है. देवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि इन बूथों की मतपेटियों को खोला गया था और मऊ के बूथ संख्या 115 पर निर्धारित संख्या से 50 अधिक मतपत्र मिले थे.

Advertisement

उन्होंने मांग की है कि मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए. साथ ही दोबारा मतगणना और जांच पूरी होने तक पहले जारी किए गए जीत के प्रमाण पत्र को निलंबित रखा जाए.

MLC चुनाव में बीजेपी को 6, सपा को 5 सीटें

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला था. इनमें छह सीटें शिक्षक कोटे और पांच सीटें स्नातक कोटे की थीं. चुनाव में बीजेपी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी को पांच सीटें मिलीं.

बीजेपी ने शिक्षक कोटे की चार और स्नातक कोटे की दो सीटें जीतीं. वहीं, सपा ने शिक्षक कोटे की दो और स्नातक कोटे की तीन सीटों पर जीत हासिल की.

सपा ने 2020 के चुनाव में मिली तीन सीटों के मुकाबले इस बार पांच सीटें हासिल कीं. पार्टी ने लखनऊ स्नातक और आगरा शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की. इसके अलावा वाराणसी की शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर भी सपा ने जीत हासिल की. वहीं बीजेपी ने छह सीटें जीतकर 2020 के अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »