कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव? शिवपाल यादव ने दिया जवाब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन बना रहेगा और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला दोनों पार्टियों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा.

Advertisement
शिवपाल यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन बना रहेगा. (File Photo) शिवपाल यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन बना रहेगा. (File Photo)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी है. इसी बीच इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन बना रहेगा और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे पर फैसला दोनों पार्टियों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा.

शिवपाल यादव इटावा के जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और SIR की प्रक्रिया एक महीने के लिए फिर शुरू हुई है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं.

Advertisement

शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का मन बना लिया है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी.

गठबंधन बना रहेगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने मामले में जांच के आदेश पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत बेईमानी हुई है और पूरा विपक्ष उनके खिलाफ हो गया है. उन्होंने कहा कि अब उनकी बेईमानी सामने आएगी. कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव को लेकर शिवपाल यादव ने इसे PDA का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के अनुसार चलेगी और समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों के अनुसार, लेकिन दोनों के बीच गठबंधन बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »