'कुर्सी के लिए किडनी देने वाली बेटी तक का तिरस्कार', बिहार में लालू पर बरसे शिवराज

बिहार की राजनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने पटना में कहा कि आज बिहार में महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण से विपक्ष कुंठित है और परिवारवाद-कुर्सीवाद में उलझा हुआ है. चौहान ने राहुल गांधी पर विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया और विपक्ष की राजनीति को 'सूत न कपास, दुल्हन में लट्ठमलट्ठा' बताया.

Advertisement
शिवराज ने लालू पर बोला हमला (File Photo: PTI) शिवराज ने लालू पर बोला हमला (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • पटना,
  • 04 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

बिहार की राजनीति को लेकर वरिष्ठ बीजेपी नेता और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पटना में कहा कि आज बिहार में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम हो रहा है लेकिन विपक्ष इसे पचाने में असमर्थ है और कुंठा में डूबा हुआ है.

कुर्सी के लिए बेटी का तिरस्कार: शिवराज

Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने परिवारवाद और कुर्सीवाद को विपक्ष की सबसे बड़ी कमजोरी बताया है. उन्होंने कहा कि जिन दलों ने हमेशा परिवार को ही राजनीति का आधार बनाया, वो अब जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता खोते जा रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा, 'परिवारवाद और कुर्सीवाद में इस कदर उलझ गए हैं कि किडनी देने वाली बेटी तक का तिरस्कार किया जा रहा है, आज विपक्ष के भीतर असली लड़ाई इस बात की है कि कौन नेता होगा और कौन उत्तराधिकारी, एक नेता यहां है, तो दूसरा विदेश में घूम रहा है.'

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

शिवराज ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी अपनी कुंठा विदेश में निकालते हैं और वहां जाकर देश को बदनाम करने का पाप करते हैं. चौहान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि विपक्ष की हालत 'सूत न कपास, दुल्हन में लट्ठमलट्ठा' जैसी हो गई है.

Advertisement

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश में गरीबों और वंचितों को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है. महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है, किसानों को सहायता मिल रही है, युवाओं के लिए रोजगार और अवसर पैदा हो रहे हैं. यही वजह है कि जनता भाजपा और एनडीए पर विश्वास कर रही है और विपक्ष बौखलाहट में केवल नकारात्मक राजनीति कर रहा है.

मखाना महोत्सव में हिस्सा लेने बिहार पहुंचे हैं शिवराज

शिवराज सिंह चौहान पटना में आयोजित मखाना महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बिहार गए हैं. देश भर में बिहार सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य है. इसको लेकर उन्होंने कहा, मखाना बोर्ड उत्पादन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग से लेकर मार्केटिंग और निर्यात तक पूरी ताकत से काम करेगा, मखाना अब सिर्फ बिहार की पहचान नहीं, बल्कि निवेश और रोजगार का नया इंजन बनेगा. कृषि मंत्री ने कहा, हमारा संकल्प है, बिहार का मखाना वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाए और हर कोने तक पहुंचे.
 

---- समाप्त ----
इनपुट - शुभम निराला

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »