पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतगणना जारी है. जहां एक तरफ भवानीपुर सीट हॉटस्पॉट बनी हुई है तो झाड़ग्राम सीट भी चर्चा में है. वजह है कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इसी सीट पर एक दुकान में झालमुड़ी खाई थी, जो चर्चा का विषय बन गई थी. झारग्राम सीट से बीजेपी आगे चल रही है
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी झाड़ग्राम पहुंचे थे. जब पीएम मोदी का काफिला झाड़ग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया था. प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर भी शेयर किए थे. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.'
बता दें कि झालमुड़ी केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. इसे मसाले, मुरमुरे, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल का मिलाकर बनाया जाता है. इसका चटपटा स्वाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वालों को भी खूब पसंद आता है.
झाल का अर्थ है तीखा और मुड़ी का अर्थ है मुरमुरा. इसका तीखा, खट्टा और नमकीन स्वाद इसे अन्य स्नैक्स से अलग बनाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला कच्चा सरसों का तेल (अक्सर अचार वाला तेल) एक ऐसी खुशबू देता है जो सीधे दिल तक पहुंचती है. इसे बनाने में न तो समय लगता है और न ही बहुत पैसे. यह हर वर्ग के व्यक्ति के लिए उपलब्ध और किफायती है. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा तीखा, कम प्याज या ज्यादा नारियल वाला बनवा सकते हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमा-गहमी के बीच झालमुड़ी भी खूब चर्चा में है. पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी, इसलिए चुनावी विश्लेषकों की नजर इस विधानसभा सीट पर भी बनी हुई है.
aajtak.in