'एक ही परिवार से नहीं होने चाहिए सांसद-विधायक', कटेहरी में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम ने गुरुवार को  उतरेथू बाज़ार जनसभा समाजवादी पार्टी पर हमला कर कहा, 'आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करके जा रहा हूं. मोदी और योगी यह सम्पूर्ण मंच आपके साथ है. कटेहरी के एक घर में सांसद-विधायक नहीं चाहिए, परिवारवाद नहीं चाहिए, विकास का कमल.

Advertisement
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

aajtak.in

  • अंबेडकरनगर,
  • 14 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

कटेहरी निर्वाचन क्षेत्र के उतरेथू में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला करते हुए परिवारवाद का आरोप लगाया. और कहा कि एक ही घर में सांसद विधायक नहीं चाहिए.

डिप्टी सीएम ने गुरुवार को  उतरेथू बाज़ार जनसभा समाजवादी पार्टी पर हमला कर कहा, 'आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करके जा रहा हूं. मोदी और योगी यह सम्पूर्ण मंच आपके साथ है. कटेहरी के एक घर में सांसद-विधायक नहीं चाहिए, परिवारवाद नहीं चाहिए, विकास का कमल. यह प्रत्याशी धर्मराज निषाद नहीं है, यहां प्रत्याशी केशव प्रसाद और सम्पूर्ण मंच है. कमल खिलाने को तैयार रहें और मुझे अनुमति देनी पड़ेगी आपको, बाकि सब कुछ जाओ भूल, हर बूथ पर खिला दो कमल का फूल. मुझे क्षमा करिए, क्योंकि हेलीकाप्टर स्टार्ट है कल की भी सभा है. इसलिए मैं अपनी बात को यहीं पूरी करता हूं.'

Advertisement

ढ़ाई घंटे की देरी में सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य जनसभा में हेलीकॉप्टर में खराबी की वजह से ढाई घंटे की देरी से पहुंचे थे. जिसके बाद वह चंद मिनटों में जनसभा को संबोधित कर वहां से रवाना हो गए.

इससे पहले वह डेढ़ महीने पहले कटेहरी स्थित केदार नगर के एक इंटर कॉलेज में भी केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा की थी, लेकिन हेलीकॉप्टर की खराबी के कारण वह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. वहीं, आज भी जब कार्यक्रम में देरी होने लगी तो यही अटकलें लगाने लगीं की शायद आज भी केशव मौर्य नहीं आएंगे. पर लगभग ढाई घंटे की देरी से आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दौड़ते हुए मंच पर पहुंचे.और आनन-फानन में सभा को खत्म कर वापस चले गए.

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

Advertisement

आपको बता दें कि यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट शामिल हैं. इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले सभी नौ सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी थी.

---- समाप्त ----
इनपुट- केके पांडे

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »