'आकाश आनंद को लेकर भ्रम फैलाए जा रहे', मायावती ने कहा- चुनाव के लिए मैं खुद तय कर रही उम्मीदवार

मायावती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए लखनऊ में करीब दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा ही किया जाएगा.

Advertisement
मायावती ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के चयन से आकाश आनंद का कोई लेना-देना नहीं है. (Photo-ITG) मायावती ने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों के चयन से आकाश आनंद का कोई लेना-देना नहीं है. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

मायावती के भतीजे आकाश आनंद यूपी के सियासी रण में उतरने जा रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद ने अपनी भाषण शैली से देशभर का ध्यान खींचा था. इसके बाद बीएसपी समर्थकों में उत्साह भी देखने को मिला था. आकाश आनंद ने आक्रामक अंदाज में बीजेपी, सपा और कांग्रेस, तीनों पर निशाना साधा. वहीं, अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

Advertisement

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आम चुनाव अब नजदीक आ रहा है, जिसकी तैयारी के लिए मेरे द्वारा खुद प्रदेश की पिछली कई राज्य स्तरीय बड़ी बैठकें लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ली गई हैं. इनमें पार्टी के उम्मीदवार तय करने के लिए खासकर प्रदेश व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

मायवती ने बताया है कि इसके तहत अभी तक मेरे द्वारा उनका इंटरव्यू आदि लेकर लखनऊ में लगभग दो दर्जन से ज़्यादा उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए हैं और आगे भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन मेरे द्वारा ही किया जाएगा. राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर किस्म-किस्म के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, जिनमें जरा भी सच्चाई नहीं है.

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अकेले यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जहां-जहां भी समय-समय पर विधानसभा के आम चुनाव होते हैं या लोकसभा के आम चुनाव होते हैं, वहां भी उम्मीदवारों को अंतिम रूप मेरे द्वारा ही दिया जाता है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं, वहां मेरी अनुमति से ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छोटी-बड़ी जनसभाएं करके उनका ऐलान भी किया जा रहा है. इसके तहत ही कुछ सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान आकाश आनंद भी पार्टी की जनसभाएं करके करेंगे.

मायावती ने कहा, इससे पहले देश के कई राज्यों में हाल ही में विधानसभा के आमचुनाव हुए हैं जहां मेरे दिशा-निर्देशन में ही चुनावी जनसभा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भेजा गया.

उत्तर प्रदेश में भी कुछ सीटों पर पार्टी के तय किए गए उम्मीदवारों के ऐलान हेतु जनसभाएं हो रही हैं. इससे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर 2025 को कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर पार्टी की ऐतिहासिक महारैली भी हुई थी, जिसमें आकाश आनंद को बोलने का मौका दिया गया.

मायावती ने बताया कि यह सब पार्टी की रूटीन प्रक्रिया के तहत हो रहा है. इसका आकाश आनंद के कद को बढ़ाने या कम करने आदि से कोई लेना-देना नहीं है और न ही पार्टी के उम्मीदवार तय करने से इसका कोई लेना-देना है. 

मायावती ने एक्स पर कहा, वह भी पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में यूपी के कुछ स्थानों पर पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान के लिए जनसभाएं कर रहे हैं. लेकिन फिर भी उनके बारे में सोशल मीडिया आदि पर आए दिन अनाप-शनाप बातें करना ठीक नहीं है. पार्टी के लोग ऐसे सभी शरारती व जातिवादी तत्वों से हमेशा सावधान रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »