क्या BSP अब Gen Z की पार्टी बनने की कोशिश कर रही है? 31 साल के आकाश आनंद एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में वापसी कर रहे हैं। कभी मायावती ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया, फिर पार्टी से बाहर कर दिया और अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें दोबारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।